यूपी के बिजनौर जनपद में सीजेएम कोर्ट में दिनदहाड़े कुख्यात बदमाश शाहनवाज की हत्या के बाद जजी परिसर में सुरक्षा की पोल खुल गई है। पिस्टलों को थैले में रखकर शातिर महिला आसानी से जजी परिसर में पहुंच गई और शूटरों को पिस्टल सौंप दी गईं, लेकिन कहीं पर भी चेकिंग में उसे पकड़ा नहीं जा सका।
2 of 6
घटना के बाद जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ताज्जुब तो यह है कि जजी के गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं, लेकिन वहां कोई पुलिसवाला तैनात नहीं है। मेटल डिटेक्टर के बराबर में बने दूसरे गेट से लोग आसानी से बगैर चेकिंग के आते जाते हैं।
3 of 6
सीजेएम कोर्ट में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को कुख्यात बदमाश शाहनवाज को गोलियों से भून डाला गया। इस हत्या के बाद जजी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह पोल खुल गई है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर जजी परिसर में औपचारिकता की जा रही है। जजी परिसर में 12 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किए गए हैं। इनके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इनमें एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी जजी में भ्रमण पर रहते हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। बाकी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पुलिस गेट पर रहती है।
4 of 6
सीजेएम कोर्ट में कुख्यात शाहनवाज की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार को शाहनवाज की हत्या के लिए आसानी से हथियार जजी के अंदर पहुंच गए। किसी को इसका कुछ पता नहीं चला। सीजेएम कोर्ट के बाहर भी एक दरोगा व चार पुलिसकर्मी तैनात थे। उन्हें भी कुछ पता नहीं चल पाया। सुमित, अफराज व साहिल बिना किसी डर के सीजेएम कोर्ट के अंदर चले गए। किसी ने उनकी तलाशी लेना भी गवारा नहीं समझा।
5 of 6
घटना के बाद जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंडावर रोड स्थित जजी के गेट पर व मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हुए हैं। इनके बराबर में दूसरे गेट हैं। यहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता। यही वजह रही कि जजी के अंदर आसानी से हथियार पहुंच गए।