यूपी के मेरठ में थाने में तैनात सिपाही की शुक्रवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आगे जानें आखिर हत्या की क्या वजह सामने आ रही है:-
मर्डर: दस दिन बाद थी सिपाही की शादी, पल भर में मातम में बदलीं खुशियां, सामने आ रही ये बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर विरोध कर दिया और पोस्टमार्टम बीच में ही रुकवा दिया। परिजनों का कहना है कि अंकुर की हत्या की जानकारी उन्हें तीन घंटे बाद दी गई जबकि पुलिस को उन्हें घटनास्थल पर ही बुलाना चाहिए था ताकि वह देख सकते कि उनके बेटे का शव किस हालत में मिला है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जानकारी दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। वहीं बताया जा रहा है कि इसी माह मृतक सिपाही की शादी होनी थी। घर में जहां शादी की तैयारियों के बीच शहनाईयां बजने का इंतजार हो रहा था कि इससे पहले ही बेटे की मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार फलावदा थाने में तैनात सिपाही अंकुर चौधरी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह सिपाही का शव फलावदा पुलिस चौकी से तकरीबन 800 मीटर की दूरी पर ईंख के खेत में पड़ा मिला। कांस्टेबल अंकुर वर्दी में तैनात थे। बताया गया कि वह गुरुवार रात में गश्त के लिए निकले थे। घटना के बाद एसपी देहात राजेश कुमार व सीओ मवाना भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
वहीं मोर्चरी पर मृतक सिपाही अंकुर के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। वहीं एसपी सिटी से भी काफी देर नोक-झोंक हुई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई।