फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समरजहां मर्डर केस: मुजफ्फरनगर से जुड़े हो सकते हैं हत्या के तार, ऐसे हुआ प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Thu, 09 May 2019 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Murder Case: The case of killing of Samar Jahan can be related to Muzaffarnagar
समरजहां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में हुई न्याजूपुरा निवासी समरजहां उर्फ रिहाना की हत्या के तार यूपी के मुजफ्फरनगर से भी जुड़े हो सकते हैं। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
Murder Case: The case of killing of Samar Jahan can be related to Muzaffarnagar
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, एक ओर जहां समरजहां के साथ संबंधों के चलते राकेश गुप्ता के परिवार में विवाद चल रहा था। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि न्याजूपुरा का एक युवक भी समरजहां पर तलाक के बाद अपने साथ रहने का दबाव डाल रहा था।
Murder Case: The case of killing of Samar Jahan can be related to Muzaffarnagar
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कुछ माह पूर्व दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था, जो थाने तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। वहीं देहरादून पुलिस ने उक्त दोनों बिंदुओं को जांच में शामिल करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस से सहयोग मांगा है। मुजफ्फरनगर पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अगली सलाइडों में जानिए:- 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Case: The case of killing of Samar Jahan can be related to Muzaffarnagar
समरजहां का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आठवीं पास समरजहां शादी से पहले ही दवा कारोबार से जुड़ी और इसी दौरान वह दवा विक्रेता राकेश कुमार गुप्ता के संपर्क में आई थी। समरजहां का निकाह गाजियाबाद के दादरी इलाके में हुआ था, लेकिन वह ससुराल में एक माह ही रह पाई थी। तलाक के बाद समरजहां दवा विक्रेता के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी। ढाई साल वह रुड़की में रही और कुछ ही दिन पहले देहरादून आई थी। मुजफ्फरनगर पुलिस की मदद से खंगाली गई पारिवारिक पृष्ठभूमि में कई चौंकाने वाली बात सामने आई हैं।

विज्ञापन
Murder Case: The case of killing of Samar Jahan can be related to Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

मंगलवार रात सहस्त्रधारा रोड पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर समरजहां की हत्या कर दी थी। समरजहां उर्फ रिहाना पुत्री रईस शुरुआत से ही कॅरियर को लेकर बेहद महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति की थी। मुजफ्फरनगर में न्याजूपुरा निवासी समरजहां उर्फ रिहाना के पिता बिजली का काम करते हैं। तीन बहनों और दो भाइयों में समरजहां बड़ी थी। परिवार में आर्थिक संकट के चलते समरजहां ने मेडिकल एजेंसी संचालक से जुड़कर दवा सप्लाई करने का काम किया। इसी दौरान वह मुजफ्फरनगर निवासी दवा विक्रेता राकेश कुमार गुप्ता के करीब आई। इसी बीच समरजहां का निकाह दादरी निवासी मुमताज से हो गया। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। एक माह बाद ही समरजहां मायके लौट आई और उनके बीच तलाक हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दवा कारोबारी राकेश गुप्ता ने समरजहां को रुड़की में मकान उपलब्ध कराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed