फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का कत्ल: लहूलुहान हालत में तड़पती रही सिमरन, हंसता रहा कातिल भाई, देखिए मौके की तस्वीरें

Fri, 10 Sep 2021 03:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Sep 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: A younger brother had killed his sister Simran in a love affair in Sardhana of Meerut
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

बड़ी बहन के प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो छोटे भाई का खून खौल उठा। उसने कई बार अपनी बड़ी बहन को मारने की कोशिश की लेकिन, वह वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। इसके बाद उसने फिर से प्लानिंग की और बहन के सिर में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। मरने से पहले समरीन चरपाई पर खूब तड़पती रही और कातिल भाई वहीं खड़ा होकर हंसता रहा। इस दौरान तड़पती हुई बहन को देखकर बोला, तुझे बहुत समझाया था लेकिन तू बिल्कुल नहीं मानी। आरोपी ने कहा कि परिवार की बहुत बदनामी हो रही थी, अब बहन को जन्नत में पहुंचा दिया है। 



लहूलुहान हालत में तड़पती रही सिमरन
वहीं सिमरन की चीख और गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग हड़बड़ाकर नींद से जागे। चारपाई पर बेटी को लहूलुहान हालत में तड़पते देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बेटे आरिश से कहा कि तूने ये क्या कर दिया। वहीं आरिश के हाथ में तमंचा था और वह हंसता रहा। बोला सिमरन को समझाया था, वो नहीं मान रही थी।

Meerut Crime News: A younger brother had killed his sister Simran in a love affair in Sardhana of Meerut
हत्यारोपी भाई। - फोटो : amar ujala

कई दिन पहले बना चुका था मारने की प्लानिंग 
आरिश अपनी बड़ी बहन सिमरन को मारने की प्लानिंग कई दिन पहले कर चुका था। सिमरन मोहल्ले के एक युवक से फोन पर बात करती थी, इसे लेकर आरिश का कई बार बहन से झगड़ा भी हुआ। परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी होना बताया गया। पांच दिन पहले सिमरन की मां सन्नो मायके में आई थी। दोनों बहन-भाई को सन्नो समझा रही थी। मगर बुधवार रात आरिश सोया नहीं। 

यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: बेड पर पड़ी मिली भाजपा नेता की लाश, घर से स्कॉर्पियो कार भी गायब, सबूत हैं ये खौफनाक तस्वीरें

Meerut Crime News: A younger brother had killed his sister Simran in a love affair in Sardhana of Meerut
मेरठ के सरधना में युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

आरोपी भाई बोला- बहुत बदनामी करा रखी थी
परिवार के लोग जब गहरी नींद में थे, तभी वह अपनी चारपाई से उठा। कमरे से तमंचा लाया और सिमरन को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सन्नो और परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। आरिश चारपाई के पास खड़ा था और सिमरन तड़प रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोग सिमरन को उठाकर सीएचसी ले गए। लेकिन आरिश वहां से नहीं हिला। उसने कहा कि बहुत बदनामी करा रखी थी, कब तक बर्दाश्त करता, उसे तो मरना ही था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News: A younger brother had killed his sister Simran in a love affair in Sardhana of Meerut
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

साकिब से खरीदा था तमंचा 
पूछताछ में आरिश ने बताया कि उसने सरधना के साकिब से तमंचा खरीदा था। साकिब की हत्या हो चुकी है। उसने बताया कि सरधना में अवैध असलहे आसानी से मिल जाते हैं। पुलिस इसकी भी जांच करने में लगी है। आरिश ने बताया है कि सिमरन को पहले भी दो बार मारने का प्रयास कर चुका था, लेकिन वह हर बार बच जाती थी।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: पहले गला दबाया, फिर चाकू से रेतकर मार डाला, अब सामने आया सादिक-अमन की हत्या का सच

विज्ञापन
Meerut Crime News: A younger brother had killed his sister Simran in a love affair in Sardhana of Meerut
एसपी देहात। - फोटो : amar ujala

एक साल में दर्जनों हत्याएं 
पश्चिमी यूपी के जिलों में झूठी शान की खातिर हत्या होने का सिलसिला जारी है। मेरठ जिले में एक साल में ऑनर किलिंग में दर्जनों हत्या हुई हैं। सरधना में छह महीने पहले तीन हत्या हो चुकी हैं। सरूरपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की थी। जानी में पिता ने बेटी को मार डाला था। गंगानगर, किठौर, परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में भी ऑनर किलिंग हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed