फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Police has revealed in two child murder case in Meerut

डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: पहले गला दबाया, फिर चाकू से रेतकर मार डाला, अब सामने आया सादिक-अमन की हत्या का सच

Fri, 10 Sep 2021 09:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Sep 2021 09:15 AM IST
सार

मेरठ में आखिर पुलिस ने सादिक और अमन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि कर्ज चुकाने के लिए दोनों की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
UP Crime News: Police has revealed in two child murder case in Meerut
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के जंगल में सादिक और अमन की हत्या कर्ज चुकाने के लिए की गई थी। गुरुवार को थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटा गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


दोनों दोस्त हो गए थे लापता
पुलिस लाइन में एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को कस्बा शाहजहांपुर निवासी ई-रिक्शा चालक सादिक पुत्र जाने आलम व उसका दोस्त अमन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अगली सुबह दोनों के शव गांव फतेहपुर नारायण के जंगल में आम के बाग से बरामद हुए थे। दोनों की हत्या की गई थी और उनका ई-रिक्शा भी गायब था। 
विज्ञापन

जाने आलम ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा और सर्विलांस प्रभारी मनीष बिष्ट के नेतृत्व में दो टीमें मामले के खुलासे के लिए लगाई गई। पुलिस ने गांव में छानबीन शुरू की और सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 50-60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी जाहिद पुत्र हसनैन निवासी गांव नित्यानंदपुर (मीतापुर) किठौर और उसके साथी शौकीन पुत्र शहादत निवासी पिपलौती थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया। लूटा गया ई-रिक्शा व हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा लूटने के लिए की वारदात
एसएसपी ने बताया कि ई-रिक्शा लूटने के लिए जाहिद ने दोनों किशोरों की हत्या की थी। आरोपी ने शौकीन को ई-रिक्शा दिलाने की बात कहकर 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। उसने 28 अगस्त की शाम ई-रिक्शा लूटने की योजना तैयार की। खेत में खाद ले जाने के बहाने उसने सादिक का ई-रिक्शा रुकवाया। खाद के दो कट्टे लादकर वह उन्हें जंगल में ले गया। अपनी ट्यूबवेल से दूर ई-रिक्शा रुकवा लिया। पहले सादिक को वह नलकूप की मोटर उठाने के बहाने जंगल में ले गया और उसकी गला दबाकर व चाकू से रेतकर हत्या कर दी। दूसरे अमन को भी इसी तरह मौत की नींद सुला दिया और उनका ई-रिक्शा लूट लिया।

घटना से पहले का फुटेज हाथ लगा
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी तो एक संदिग्ध दोनों बच्चों के साथ जाता दिखा। कई जगह सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हुआ। कुछ वीडियो भी पुलिस के हाथ लगी। वारदात के बाद जाहिद ने ई-रिक्शा शौकीन को दे दिया। शौकीन ने बैटरी अपने घर में रख ली और ई-रिक्शा को एक जगह छोड़ दिया। 

जाहिद को पहचानते थे बच्चे 
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले उसने भोला नाम के ई-रिक्शा चालक को रोका, लेकिन उसने जंगल में जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद इन दोनों बच्चों को रोका और 150 रुपये में भाड़ा किया। वह केवल ई-रिक्शा लूटना चाहता था, लेकिन दोनों बच्चे उसे पहचानते थे, जिसके चलते उनकी हत्या की। 

रात में नहीं आती थी नींद
हत्यारोपी जाहिद ने बताया कि जिस तरह पुलिस खुलासे में लगी थी तो उसे राज खुलने का डर सताने लगा था। जिसके चलते उसे रातभर नींद नहीं आती थी। जब भी पुलिस शाहजहांपुर आती और दुकानों पर लगी वीडियो फुटेज खंगालती तो वह आसपास रहकर नजर रखता था।

थाने पर जुट गई भीड़
सादिक व अमन के आरोपी को पकड़ने की जानकारी मिलने पर सैकड़ों की भीड़ थाने पहुंच गई और पुलिस से आरोपी को बाहर निकालने की मांग की। दोनों किशोरों की मां और परिजन हत्यारोपी को कोस रहे थे। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed