फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में फिर मुठभेड़, जांबाज अफसरों ने हिस्ट्रीशीटर समेत कई बदमाशों को मारी गोली, देखें तस्वीरें

Mon, 09 Mar 2020 01:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Mar 2020 01:42 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस और बदमशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जांबाज अफसरों ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों को गोली मारी।

Many crooks has injured in police encounter in dehat areas of Meerut city
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के रोहटा व किठौर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाश दबोच लिए गए। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर और तीन गोतस्कर हैं। तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

Many crooks has injured in police encounter in dehat areas of Meerut city
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ लोग सलाहपुर के जंगल में गोकशी करने के लिए आल्टो कार से जा रहे हैं। जिस पर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने घेराबंदी की तो गोकशों से पूठ गंगनहर पटरी पर सलाहपुर के जंगल में आमना-सामना हो गया।

Many crooks has injured in police encounter in dehat areas of Meerut city
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो गोकश 25 हजार का इनामी ताहिर पुत्र हकीमुद्दीन निवासी गांव रुहासा थाना दौराला और फुरकान पुत्र मुन्ना निवासी रोहटा को गोली लगी। जबकि शोएब पुत्र इकरामुद्दीन गांव रुहासा थाना दौराला को पकड़ा गया।

विज्ञापन
Many crooks has injured in police encounter in dehat areas of Meerut city
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

हिरासत में लिए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पूर्व आजमपुर गांव के जंगल में हुई गोकशी की घटना को उन्होंने अंजाम दिया था। पुलिस शोएब से पूछताछ कर रही है। दोनों पर करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, किठौर के माछरा के जंगल में पुलिस से बचकर भाग रहे एक हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई।

Many crooks has injured in police encounter in dehat areas of Meerut city
बदमाशों के पास से बरामद हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राधना निवासी शहजाद उर्फ बबलू पुत्र मुन्नर है। बदमाश के खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। शहजाद शातिर किस्म का अपराधी है और थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में थी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed