{"_id":"5ec950248ebc3e9066316d1b","slug":"lucknow-murder-case-prashant-of-baghpat-murdered-after-lavish-killed-after-six-days-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ लविश हत्याकांड: छह दिन... 600 किमी की दूरी और फिर एक कत्ल, खौफनाक है वारदात की पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ लविश हत्याकांड: छह दिन... 600 किमी की दूरी और फिर एक कत्ल, खौफनाक है वारदात की पूरी कहानी
छह दिन... 600 किलोमीटर की दूरी और हत्या की दो दुस्साहसिक वारदात। बेखौफ बदमाश और पुलिस की भूमिका पर उठते सवाल। लखनऊ में 17 मई को लविश की हत्या हुई। वारदात के छह दिन बाद हत्यारोपी बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) तक पहुंच गए और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले प्रशांत की भी हत्या कर दी। प्रदेशभर में चेकिंग हो रही है, सीमाएं सील हैं। हर तरफ लॉकडाउन है। बड़ा सवाल यही है कि जिन हत्यारोपियों की लखनऊ पुलिस तलाश कर रही है, वे कैसे बुढ़ाना तक पहुंच गए और एक और वारदात कर दी। अगली स्लाइडों में जानिए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी-
2 of 8
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रदीप चौधरी के फॉर्म हाउस पर 17 मई को हुई लविश की हत्या में अनिल उर्फ धनपत, निवासी ककड़ीपुर और सौरभ उर्फ गोटी, निवासी इटावा मुजफ्फरनगर को नामजद किया गया था। वारदात के बाद से ही लखनऊ पुलिस दोनों हत्यारोपियों की तलाश करती रही और दोनों आरोपी लॉकडाउन के बावजूद करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय कर बुढ़ाना तक आ पहुंचे। लविश हत्याकांड में वादी उसके फुफेरे भाई को भी समझौते के नाम पर उसके गांव वाजिदपुर से रात में ही मिंड़काली बुला लिया गया।
3 of 8
जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी देहात
- फोटो : अमर उजाला
प्रशांत के पिता सतीश का कहना है कि मिंड़काली आने के बाद देर रात प्रशांत ने अपने भाई दुष्यंत को फोन पर दोनों आरोपियों पर समझौते के लिए डराने-धमकाने की जानकारी दी थी। इसके बाद शनिवार सुबह प्रशांत की लाश ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक ही गैंग के दो गुटों में गैंगवार
मुजफ्फरनगर के गांव मिंड़काली के जंगल में शनिवार तड़के हुई सनसनीखेज वारदात एक ही गैंग के बीच हुए विवाद का नतीजा माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
प्रशांत की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह मिंड़काली के जंगल में प्रशांत की हत्या कर दी गई, जबकि सौरभ तीन गोलियां लगने से घायल है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात एक ही गैंग में छिड़ी रार का नतीजा है। लविश, प्रशांत, सौरभ व अनिल सभी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जो लखनऊ स्थित प्रदीप चौधरी के फॉर्म हाउस पर एक साथ रहते थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद 17 मई को लविश की हत्या कर दी गई, जिसमें प्रशांत ने सौरभ उर्फ गोटी व अनिल उर्फ धनपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।