फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोका... गाली दी... और कनपटी से सटाकर मार दी गोली, स्कूटी पर सवार थी महिला मित्र, जल्द खुलेगा कत्ल का राज

Thu, 30 Apr 2020 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Apr 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Electrical contract worker shot dead in Ganganagar of Meerut and police has started incestigation in this case
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बुधवार सुबह 8:15 बजे का समय था। बिजली संविदा कर्मचारी रजत चौधरी स्कूटी से महिला मित्र के साथ मंगलपांडे नगर बिजलीघर जा रहा था। रजत स्कूटी चला रहा था और उसकी महिला मित्र पीछे बैठी थी। मवाना रोड स्थित एफआईटी रोड पर विजय लोक के सामने बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने स्कूटी को ओवरटेक कर रोका, गालीगलौज की। उसके बाद एक गोली जबड़े में तो दूसरी कनपटी से सटाकर मार दी। रजत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

Lockdown, Electrical contract worker shot dead in Ganganagar of Meerut and police has started incestigation in this case
रजत उर्फ मोनू - फोटो : amar ujala

रजपुरा ग्राम प्रधान के चचेरे भाई और बिजली संविदा कर्मचारी रजत चौधरी के हत्यारों की तलाश उसके दोस्तों की कुंडली और प्रेम प्रसंग में की जा रही है। वारदात के दौरान स्कूटी पर रजत के साथ जो महिला मित्र थी, उसकी जल्द ही शादी होनी है, इसको लेकर भी गंगानगर पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

Lockdown, Electrical contract worker shot dead in Ganganagar of Meerut and police has started incestigation in this case
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एएसपी अखिलेश भदौरिया के मुताबिक रजत के दोस्तों की कुंडली बड़ी है। रजत रोजाना की तरह बुधवार को भी महिला मित्र के साथ बिजलीघर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात की है। महिला मित्र व उसके भाई से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पता चला कि इस महिला मित्र की उत्तराखंड के युवक से 10 दिन बाद ही शादी होनी है। पुलिस रजत के दोस्तों व महिला मित्र समेत 20 मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवा रही है। इसमें देखा जा रहा है कि रजत का संपर्क किससे ज्यादा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown, Electrical contract worker shot dead in Ganganagar of Meerut and police has started incestigation in this case
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल दूसरा बिंदु नहीं 
एएसपी के अनुसार पुलिस ने रजत के दोस्तों की कुंडली और प्रेम प्रसंग को लेकर जांच की, हालांकि अभी तक कोई बात जांच में स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन हत्या के पीछे कोई दूसरा बिंदु सामने नहीं आ रहा है। महिला मित्र व उसके भाई को फिलहाल उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।

विज्ञापन
Lockdown, Electrical contract worker shot dead in Ganganagar of Meerut and police has started incestigation in this case
मामले की जानकारी देते मृतक युवक के पिता - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में कोहराम, ग्रामीणों में आक्रोश
रजत रजपुरा के ग्राम प्रधान विपिन चौधरी के चाचा जोगिंदर सिंह का इकलौता पुत्र था। रजत की हत्या का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया जबकि ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रजत की पत्नी और मां बेहोश हो गई। परिजनों ने बताया कि रजत की शादी चार साल पूर्व ही हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी है। गांव में मातम छाया हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed