{"_id":"5d2b14618ebc3e6cb713bdce","slug":"many-badmash-including-rohit-had-conspired-to-kill-of-sushil-mooch-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशील मूंछ की हत्या के लिए रची गई थी साजिश, कुख्यातों ने रोहित को ऐसे कराया था अभिरक्षा से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुशील मूंछ की हत्या के लिए रची गई थी साजिश, कुख्यातों ने रोहित को ऐसे कराया था अभिरक्षा से फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 14 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
कुख्यात सुशील मूंछ को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर सेंट्रल जेल में बंद सूचीबद्ध माफिया सरगना सुशील मूंछ की हत्या के लिए एक माह पूर्व साजिश रची गई थी। मेरठ के एक लाख के इनामी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र बाफर के करीबी मेरठ के सकौती निवासी संजय पंवार ने रोहित की फरारी में अहम रोल अदा किया था।
2 of 7
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि रोहित के मिर्जापुर जेल में बंद रहने के समय अमित उर्फ कुक्की पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी कृष्णा कॉलोनी, चुलकाना रोड, सिंभालका, पानीपत भी वहीं बंद था। मिर्जापुर जेल में ही दोनों की नजदीकी बढ़ी।
3 of 7
भूपेंद्र बाफर समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि जून में जमानत पर मिर्जापुर जेल से छूटने के बाद अमित उर्फ कुक्की मेरठ निवासी भूपेंद्र बाफर से मिला, जिसके बाद मंसूरपुर में भगजी स्वीट्स के मालिक विक्की राठी उर्फ अनिरुद्ध निवासी पिलौना फलावदा के साथ मिलकर पूरी साजिश तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुख्यात सांडू
- फोटो : अमर उजाला
रोहित को फरार कराने का पूरा तानाबाना भूपेंद्र बाफर के राइट हैंड संजय पंवार ने तैयार किया। साजिश के तहत 22 जून को सोंटा निवासी शुभम व अमित उर्फ कुक्की के साथ ही हरियाणा के दो अन्य बदमाशों को संजय के घर बुलाया गया।
कुख्यात रोहित को फरार कराने के लिए गाड़ी का इंतजाम करने के लिए आरोपी रोहित के तयेरे भाई विनोद की बाइक लेकर पानीपत पहुंचे, जहां से 26 जून को सियाज कार लूटी गई। इस दौरान विनोद की बाइक पानीपत में ही छूट गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।