यूपी के मेरठ जिले में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़ने एक बैंक से कैश लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश कैश लूटने में नाकाम रहे। लेकिन वे बैंक के सुरक्षा गार्ड से रायफल और एक बैग लूटकर फरार हो गए। हालांकि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। अगली स्लाइडों में देखिए घटना की तस्वीरें-
बैंक से रायफल लूटकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, देखें तस्वीरें
बता दें कि दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर में मेवला क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने शनिवार दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक की स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शाखा पर धावा बोल दिया। गार्ड को गनप्वाइंट पर लेकर मैनेजर और स्टाफ को बंधक बना लिया। अलार्म बजने पर बदमाश गार्ड से बंदूक और बैग लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
शनिवार को दोपहर का समय था। उसी समय हथियार से लैस कुछ बदमाश बैंक में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर कैश लूटने की कोशिश की। लेकिन बदमाश कैश लूटने में नाकाम रहे और सुरक्षा गार्ड से रायफल लूटकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: बैंक का मेन गेट खुला छोड़ गए कर्मचारी, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी
वहीं इस दौरान बैंक में भगदड़ मच गई और कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। शोर मचने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की पूरी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: यूपी में कितने बेखौफ हैं बदमाश, सच्चाई के लिए काफी है बैंक में लूट की ये वारदात, देखें तस्वीरें