{"_id":"5dfd0da78ebc3e87be2cec69","slug":"caa-protest-violence-and-set-fire-to-two-police-posts-in-meerut-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बवालियों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, डीएम-एसएसपी चोटिल, चार की मौत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: बवालियों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, डीएम-एसएसपी चोटिल, चार की मौत, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
बवालियों ने पुलिस चौकी में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच मेरठ में शुक्रवार को भारी बवाल हो गया। बवालियों ने पुलिस की दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों सहित दो पुलिस चौकी को फूंक दिया। जमकर पथराव और फायरिंग भी की। वहीं जवाबी कार्रवाई में चार बवालियों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन-चार बवाली गोली लगने से घायल हुए हैं।
2 of 9
पुलिस चौकी में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, फोर्स के भी तीन जवानों को गोली लगी है। पथराव में डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी और एडीएम सिटी समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।
3 of 9
बवालियों ने वाहनों में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
बवालियों ने मुंह पर नकाब बांधकर जमकर पथराव किया और अवैध असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बवालियों के निशाने पर पुलिस- प्रशासन था। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने निकले लोगों से अलग कुछ बवालियों ने पुलिस-प्रशासन के तमाम दावों को पलीता लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बवालियों ने पुलिस चौकी में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
इस बवाल से करोड़ों की क्षति होना बताया गया। बवालियों द्वारा की फायरिंग में आरएएफ के जवान बीडी शुक्ला, अनुज कुमार, बलजीत कौर और सिपाही अंकित राठी को गोली लगी। पुलिस बवालियों को रोकने में लगी थी, लेकिन भीड़ बहुत उग्र थी। सभी बवाली 20 और 25 साल की उम्र के थे।
विज्ञापन
5 of 9
बवालियों को पीटती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीएए के विरोध में मेरठ में शुक्रवार को हुए बवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। भूमिया पुल से लिसाड़ीगेट की तरफ डिवाइडर पर लगी ग्रिल को भीड़ ने उखाड़कर सड़क के बीचोबीच फेंक दिया। पुलिस- प्रशासन ने लोगों को शांत करने के लिए तमाम प्रयास किये, लेकिन भीड़ उग्र हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।