फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवाल की तस्वीरें: हिंसा में जल उठा मेरठ-मुजफ्फरनगर और बिजनौर, सात की मौत, वाहनों में लगाई आग

Sat, 21 Dec 2019 12:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act, fierce protest in Meerut and Muzaffarnagar, many peoples injured
मेरठ मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लखनऊ के बाद अब मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बवाल हो गया है। मेरठ चार, बिजनौर में दो और मुजफ्फरनगर में एक, कुल सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेरठ में कई सौ फायरिंग आमने- सामने हुई। वहीं मुजफ्फरनगर में तीन पुलिसकर्मी सहित 14 लोग घायल हो गए हैं। मुजफ्फरनर में दर्जनों वाहन समेत पुलिस चौकी को भी फूंक किया गया। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Citizenship Amendment Act, fierce protest in Meerut and Muzaffarnagar, many peoples injured
बिजनौर में युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस से तीखी झड़प होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हापुड़ रोड पर कई वाहनों में आगजनी कर दी। वहीं सिटी हॉस्पिटल पर भी प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर जमकर पथराव किया गया। इतना ही नहीं बल्कि आमने-सामने जमकर फायरिंग भी हुई। इसमें चार व्यक्तियों की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि कई लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस अधिकारी शहर को शांत करने में जुटे हुए हैं।

Citizenship Amendment Act, fierce protest in Meerut and Muzaffarnagar, many peoples injured
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों ने जमकर उपद्रव मयाया। बिजनौर और मुजफ्फरनगर में जमकर बवाल हुआ। तोड़फोड़, आगजनी और पथराव किया गया। बिजनौर में गोली लगने से दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मुजफ्फरनगर में भी एक की मौत हो गई। इसके अलावा तीन गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act, fierce protest in Meerut and Muzaffarnagar, many peoples injured
भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे जिले में खूब उत्पात मचाया गया। तिरंगा हाथ में लेकर जुलूस निकालकर पुलिस व दुकानों पर पथराव और जमकर तोड़फोड़ की। नहटौर में पुलिस की गाड़ी फूंक दी। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। मीडियाकर्मियों को पीटा। नहटौर में गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। पथराव होने से सड़कों पर भगदड़ मच गई। पथराव करके लौट रहे कुछ युवकों को बाद में पुलिस ने दबोच दिया। पथराव में दर्जन भर राहगीर, एक इंस्पेक्टर व कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

विज्ञापन
Citizenship Amendment Act, fierce protest in Meerut and Muzaffarnagar, many peoples injured
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

उधर, मुजफ्फरनगर शहर के मीनाक्षी चौक के पास उग्र भीड़ ने प्रदर्शन कर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। पांच बाइक और स्कूटी के अलावा कारों में आग लगा दी। अस्थायी पुलिस चौकी भी फूंक दी। गोली बारी में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। मीनाक्षी चौक और शिव चौक पर अलग अलग पक्ष की भीड़ इकट्ठा हो गई। मीनाक्षी चौक के अलावा महावीर चौक पर पथराव और लाठीचार्ज हुआ। कच्ची सड़क पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान लाठीचार्ज हुआ। सरवट चौक पर जाम लगाया, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed