कश्मीर के पत्थरबाजों की तरह मेरठ में उपद्रवियों ने न केवल पुलिस फोर्स पर पथराव किया, बल्कि उससे भी एक कदम आगे चलकर सीधे गोलियां चलाईं। इसके पुख्ता सुबूत पुलिस को लिसाड़ी गेट खत्ता रोड की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हाथ लगे हैं। इन वायरल वीडियो और फुटेज में उपद्रवी पुलिस फोर्स पर पथराव करते और गोलियां चलाते साफ दिख रहे हैं। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 10
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जिस समय की यह फुटेज सामने आई है, उस समय डीएम और एसएसपी इस इलाके में मौजूद थे। गोली चलाते एक उपद्रवी की पहचान उपद्रव में मारे गए आसिफ के दोस्त के रूप में हुई। पुलिस ने इन उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।
3 of 10
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हापुड़ रोड व लिसाड़ीगेट में उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव और फायरिंग की थी। लिसाड़ी गेट इलाके के भूमिया पुल से खत्ता रोड पर उपद्रवियों पर शिकंजा कसने के लिये डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी करीब चार घंटे तक मशक्कत करते रहे। खत्ता रोड की दोनों तरफ की गालियों से उपद्रवी बाहर आते और पुलिस प्रशासन पर पथराव व गोलियां चलाकर गलियों में भाग जाते थे। पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान के लिये वीडियो और फोटो जुटा रही है।
4 of 10
आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक 405 से अधिक उपद्रवियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। बुधवार को पुलिस के पास खत्ता रोड से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली हैं।
5 of 10
उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उपद्रवी किस कदर पुलिस प्रशासन पर गोलियां चला रहे हैं। पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों की गोली से पांच लोगों की मौत हो गई। आरएएफ के तीन जवान और एक सिपाही को भी उपद्रवियों को गोली लगी। पुलिस ने उपद्रवियों की वीडियो वायरल की है, जिसमें वह पुलिस फोर्स पर सीधे गोलियां चला रहे हैं।