{"_id":"5e074e5e8ebc3e87bc069e6f","slug":"caa-protest-police-have-identified-the-accused-through-cctv-camera-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः ये हैं वो चेहरे, जिन्होंने अफसरों की मौजूदगी में चलाईं थीं गोलियां, गई थी पांच की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपीः ये हैं वो चेहरे, जिन्होंने अफसरों की मौजूदगी में चलाईं थीं गोलियां, गई थी पांच की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Dec 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
पुलिस पर गोलियां चलाते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर के पत्थरबाजों की तरह मेरठ में उपद्रवियों ने न केवल पुलिस फोर्स पर पथराव किया, बल्कि उससे भी एक कदम आगे चलकर सीधे गोलियां चलाईं। इसके पुख्ता सुबूत पुलिस को लिसाड़ी गेट खत्ता रोड की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हाथ लगे हैं। इन वायरल वीडियो और फुटेज में उपद्रवी पुलिस फोर्स पर पथराव करते और गोलियां चलाते साफ दिख रहे हैं। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 10
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जिस समय की यह फुटेज सामने आई है, उस समय डीएम और एसएसपी इस इलाके में मौजूद थे। गोली चलाते एक उपद्रवी की पहचान उपद्रव में मारे गए आसिफ के दोस्त के रूप में हुई। पुलिस ने इन उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।
3 of 10
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हापुड़ रोड व लिसाड़ीगेट में उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव और फायरिंग की थी। लिसाड़ी गेट इलाके के भूमिया पुल से खत्ता रोड पर उपद्रवियों पर शिकंजा कसने के लिये डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी करीब चार घंटे तक मशक्कत करते रहे। खत्ता रोड की दोनों तरफ की गालियों से उपद्रवी बाहर आते और पुलिस प्रशासन पर पथराव व गोलियां चलाकर गलियों में भाग जाते थे। पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान के लिये वीडियो और फोटो जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक 405 से अधिक उपद्रवियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। बुधवार को पुलिस के पास खत्ता रोड से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली हैं।
विज्ञापन
5 of 10
उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उपद्रवी किस कदर पुलिस प्रशासन पर गोलियां चला रहे हैं। पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों की गोली से पांच लोगों की मौत हो गई। आरएएफ के तीन जवान और एक सिपाही को भी उपद्रवियों को गोली लगी। पुलिस ने उपद्रवियों की वीडियो वायरल की है, जिसमें वह पुलिस फोर्स पर सीधे गोलियां चला रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।