फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह पर नकाब बांधकर बवालियों ने खूब बरसाईं गोलियां, जमकर किया पथराव, देखें तस्वीरें

Sat, 21 Dec 2019 12:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Dec 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
CAA Protest, Miscreants several hundred rounds firing in Meerut and four has killed
बवालियों ने नकाब बांधकर खूब बरसाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बवालियों ने मुंह पर नकाब बांधकर जमकर पथराव किया और अवैध असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बवालियों के निशाने पर पुलिस- प्रशासन था। आगे देखिए तस्वीरें-

CAA Protest, Miscreants several hundred rounds firing in Meerut and four has killed
बवालियों ने फायरिंग की तो भागे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने निकले लोगों से अलग कुछ बवालियों ने पुलिस-प्रशासन के तमाम दावों को पलीता लगा दिया। इस बवाल से करोड़ों की क्षति होना बताया गया। बवालियों द्वारा की फायरिंग में आरएएफ के जवान बीडी शुक्ला, अनुज कुमार, बलजीत कौर और सिपाही अंकित राठी को गोली लगी। पुलिस बवालियों को रोकने में लगी थी, लेकिन भीड़ बहुत उग्र थी। सभी बवाली 20 और 25 साल की उम्र के थे।

CAA Protest, Miscreants several hundred rounds firing in Meerut and four has killed
जमकर पथराव किया - फोटो : अमर उजाला

सीएए के विरोध में मेरठ में शुक्रवार को हुए बवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। भूमिया पुल से लिसाड़ीगेट की तरफ डिवाइडर पर लगी ग्रिल को भीड़ ने उखाड़कर सड़क के बीचोबीच फेंक दिया। पुलिस-प्रशासन ने लोगों को शांत करने के लिए तमाम प्रयास किये, लेकिन भीड़ उग्र हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA Protest, Miscreants several hundred rounds firing in Meerut and four has killed
आमने- सामने चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला

हथियार और पेट्रोल की बोतलें लेकर सड़क पर उतरे बवालियों ने मुंह पर नकाब बांधकर पुलिस पर पथराव और फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसके बाद तनाव फैलता चला गया। बवालियों ने पुलिस फोर्स पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिस पर पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने जवाब में आंसू गैस गोले छोड़े। लेकिन बवाली उस समय कंट्रोल नहीं हो पाए।

विज्ञापन

बाहर से आए बवाली

CAA Protest, Miscreants several hundred rounds firing in Meerut and four has killed
पुलिस पर किया जमकर पथराव - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने दावा किया कि बवाली बाहर से आए हैं। यहां कोई बवाल नहीं करना चाहता। लेकिन मौके पर ऐसे हालात थे कि लिसाड़ी गेट की कुछ गलियों से निकली भीड़ ही पथराव कर रही थी और गोलियां चला रही थी। तीन लोगों की जिंदगी बवाल की भेंट चढ़ गई। सबसे ज्यादा हालात हापुड़ रोड व लिसाड़ी गेट क्षेत्र के खराब थे, जहां बवाली बेकाबू हो गए थे। पुलिस फोर्स उनको रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन उनकी भीड़ लगातार बढ़ने लगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed