मेरठ में सीएए के विरोध प्रदर्शन में बवाल पूरी तरह पूर्व नियोजित था। इसके लिए पूरी तैयारी के साथ बवाली सड़कों पर उतरे थे। अहम बात ये है कि स्थानीय ही नहीं बल्कि बाहरी लोग भी इस बवाल के पीछे थे, जो आगजनी, पथराव और फायरिंग आदि के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे। इस पूरे बवाल का इनपुट पुलिस-प्रशासन के पास भी था। लेकिन बवाली पुलिस फोर्स पर हावी नजर आए।
2 of 7
बवालियों ने जमकर पथराव किया
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने की तैयारी दो दिन से चल रही थी। पुलिस-प्रशासन ने भी इसे लेकर एक वर्ग विशेष के जिम्मेदार लोगों से संपर्क साधते हुए विरोध प्रदर्शन न करने के लिए बैठकें की थीं। लेकिन इन सबके बीच लगातार इनपुट मिल रहा था कि एक बड़ा वर्ग जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन करेगा। बृहस्पतिवार शाम यह भी स्पष्ट हो चुका था कि नमाज के बाद भीड़ वापस हो जाएगी। लेकिन कुछ देर बाद ही हापुड़ रोड और हापुड़ चौराहा से भूमिया पुल के बीच तथा कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर आदि क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन होगा।
3 of 7
आंसू गैस गोले फैंके
- फोटो : अमर उजाला
इस विरोध के लिए पूरी तैयारी बवालियों ने पहले से कर रखी थी। इसके लिए काली पट्टियों का इंतजाम भी किया था। विरोध करने वालों ने पुलिस से बचने के लिए काली पट्टियां सड़क किनारे फल बेचने वाले ठेले वालों के पास रखी थीं। हालांकि समय रहते पुलिस को इसकी भनक लग गई। फलों के कुछ ठेले वालों से इन काली पट्टियों को ले भी लिया गया।
आगजनी और फायरिंग की थी तैयारी
4 of 7
बवालियों ने जमकर बवाल किया
- फोटो : अमर उजाला
बवाली दोपहर में दो बजे के बाद अचानक सड़कों पर फैलना शुरू हुए। भीड़ ने नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ना शुरू किया। इस दौरान इनके पास पत्थर और लाठी डंडे तो मौजूद थे ही, हाथों में पेट्रोल से भरी बोतलें और तमंचे, पिस्टल आदि हथियार भी थे। पुलिस ने जैसे ही भीड़ को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने सीधे फायरिंग के बीच आगजनी और पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पुलिस बल एक बार तो उल्टे पांव दौड़ पड़ा और जैसे तैसे जहां मौका मिला, खुद को सुरक्षित किया।
5 of 7
बवाल में पुलिसकर्मी घायल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले आदि छोड़ने के साथ हवाई फायरिंग की। लेकिन बवाली पीछे नहीं हटे। बवाली भी सुरक्षित आड़ से लगातार पुलिस फोर्स पर हमला बोलते रहे।