फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा सभासद की हत्या से लोगों में भारी आक्रोश, फरवरी में होनी थी बेटे की शादी, तस्वीरें

Sun, 13 Oct 2019 01:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 13 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP Councilor murdered in Deoband of Saharanpur district and son was to be married in February
भाजपा नेता की हत्या से लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के देवबंद में पांच दिन के भीतर दो भाजपा नेताओं की हत्या से लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार को भाजपा सभासद की हत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं बल्कि एसएसपी के सामने जमकर थाना प्रभारी के खिलाफ भड़ास निकाली। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने और निर्दोष लोगों को जेल भेजने का आरोप भी लगाया। वहीं भाजपा सभासद चौधरी धारा सिंह की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। फरवरी में होनी थी भाजपा सभासद के बेटे की शादी-

BJP Councilor murdered in Deoband of Saharanpur district and son was to be married in February
भाजपा सभासद की हत्या - फोटो : अमर उजाला

त्रिवेणी चीनी मिल के गन्ना विभाग में सेक्टर इंचार्ज चौधरी धारा सिंह की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजन तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें: प्यार से बुलाकर मासूम की हत्या, फिर घर में छिपाकर रखी लाश, रूह कंपा देगी ये घटना, तस्वीरें

BJP Councilor murdered in Deoband of Saharanpur district and son was to be married in February
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के मुताबिक धारा सिंह को दो पुत्र अविनाश (26) और अभिषेक (24) हैं। अविनाश आस्ट्रेलिया में नौकरी करता है, जबकि अभिषेक रुड़की स्थित क्वांटम कॉलेज में पढ़ता है। अविनाश की फरवरी के महीने में शादी होने वाली थी। जिसकी तैयारी चल रही थी, लेकिन बदमाशों ने हंसते खेलते परिवार को ऐसे जख्म दे दिए जो शायद कभी नहीं भर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Councilor murdered in Deoband of Saharanpur district and son was to be married in February
पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सभासद चौधरी धारा सिंह की शनिवार को सुबह हुई हत्या के विरोध में सीएचसी में लोगों ने जमकर हंगामा किया। पांच दिन में भाजपा के दो नेताओं की हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश नजर आया। विधायक ब्रिजेश सिंह लोगों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सीएचसी पहुंच गए, तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: जिस पिस्टल से भाजपा नेता समेत तीन हत्याएं, उसी से कुख्यात जॉनी ने किया अपना अंत

विज्ञापन
BJP Councilor murdered in Deoband of Saharanpur district and son was to be married in February
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी श्याम सिंह गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष डाक्टर उपेंद्र सिंह समेत प्रमुख लोगों ने एसएसपी को घेर लिया और जमकर भड़ास निकाली। यहां तक कहा कि एसएसपी साहब, कितने और लोगों को मरवाओगे। इंस्पेक्टर निर्दोष लोगों को जेल भेज रहा है। चिकित्सक से रंगदारी प्रकरण में एक व्यक्ति को गलत तरीके से जेल भेज दिया गया। चार दिन पूर्व मिरगपुर में भाजपा नेता चौधरी यशपाल सिंह की बदमाशों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। पुलिस ने निर्दोष लोगों को पकड़ रखा है हत्यारे वारदात को अंजाम देकर साफ निकल रहे हैं। अब तीसरी घटना सभासद चौधरी धारा सिंह के साथ हुई, लेकिन आज तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed