फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जिस पिस्टल से भाजपा नेता समेत तीन हत्याएं, उसी से कुख्यात जॉनी ने किया अपना अंत

Sun, 06 Oct 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Oct 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Johnny commits suicide with his pistol after three murdered including a BJP leader
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दस दिन में भाजपा नेता व युवती सहित तीन की हत्या कर इलाके में आतंक का पर्याय बने एक लाख के इनामी बदमाश अश्वनी उर्फ जॉनी ने पुलिस से घिरा देख खुद को खौफनाक मौत दे डाली। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

Johnny commits suicide with his pistol after three murdered including a BJP leader
जॉनी आत्महत्या कांड - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सिरफिरा कातिल जॉनी पुलिस को चकमा देते हुए पिस्टल लेकर इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम ही उस पर इनाम की राशि पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये की थी।

यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर के आरोपी कुख्यात ने आधी रात में खुद को दी खौफनाक मौत, मरने से पहले की थी ये इच्छा पूरी

Johnny commits suicide with his pistol after three murdered including a BJP leader
जॉनी आत्महत्या कांड - फोटो : अमर उजाला

जॉनी बढ़ापुर के मोहल्ला नोमी का रहने वाला था और घटना के वक्त वह रोडवेज बस में बैठकर बढ़ापुर की ओर जा रहा था। शुक्रवार रात करीब डेढ़-दो बजे थाना बुढ़ापुर के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस बस को रोका तो जॉनी का सामना से हो गया। पुलिसकर्मी मोनू यादव व बादल पंवार चेकिंग के लिए बस में घुसे तो मुंह पर कपड़ा बांधे व चादर ओढ़े बैठे जॉनी पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने मुंह से कपड़ा हटाने को कहा तो उसने उनपर पिस्टल तान दी, इसी बीच अन्य पुलिस कर्मी भी बस में घुस गए और उन्होंने भी जॉनी पर राइफल तान दी, जिसके बाद जॉनी ने खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny commits suicide with his pistol after three murdered including a BJP leader
बस में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर एसपी संजीव त्यागी, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ नगीना अर्चना सिंह मौके पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जॉनी ने जिस पिस्टल से आत्महत्या की है, उसी से हत्या की वारदात की थी। पुलिस को .32 बोर की पिस्टल की मैगजीन में चार कारतूस व बस की सीट के नीचे से एक खोखा मिला है। इसके अलावा जॉनी की जींस पैंट की जेब से भी एक मैगजीन मिली है, जिसमें पांच कारतूस थे।

विज्ञापन
Johnny commits suicide with his pistol after three murdered including a BJP leader
जॉनी आत्महत्या कांड - फोटो : अमर उजाला

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि रोडवेज बस में चालक, परिचालक व जॉनी समेत आठ यात्री थे। जॉनी ने खुद को गोली मारी है। जॉनी ने गत 26 सितंबर को बढ़ापुर निवासी भाजपा नेता भीम सिंह कश्यप के बेटे राहुल व भतीजे कृष्णा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद एकतरफा प्यार में गांव दौलताबाद निवासी हरिओम शर्मा की बेटी नितिका की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed