उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने युवक पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर युवक को उतारा मौत के घाट, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
नजीबाबाद में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नगर आबादी से लगे खैरूल्लापुर उर्फ शाहपुर में मालन नदी के कटाव को रोकने के लिए पिचिंग लगाई जा रही है। रविवार सुबह लगभग सात बजे किसी बात को लेकर क्षेत्र के युवकों में कहासुनी हो गई।
इसके बाद कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में युवक नवनीत उर्फ गुड्डू की मौत हो गई, जबकि उसके दो संबंधी अतुल और मुकुल घायल हो गए है। मृतक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
वहीं घटना की सूचना पर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के परिजनों और घायलों से घटना की जानकारी ली है। मृतक के भाई सतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।
आरोप है कि पिचिंग बनाने को लेकर गांव के ही अंकुल ने उसके भाई पर हमला बोला है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी अंकुल की तलाश में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/