एनकाउंटर के डर से मेरठ में बदमाश ने एसएसपी ऑफिस पर किया सरेंडर, हत्या के मामले में चल रहा था फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट के इत्तफाकनगर में हसीन उर्फ चीनू की सरेआम हत्या कर दी गई। जुबैर मुठभेड़ कांड के बाद से चीनू और जुबैर के भाई शादाब के बीच शुरू हुई रंजिश गैंगवार में बदल गई। आखिरकार आरोपियों ने चीनू को दबोच लिया और उसे गोली मार दी।
वारदात के दौरान गोली लगने पर चीनू जान बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन हमलावरों ने उसे करीब एक किमी तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए चीनू एक घर में घुसा तो उसे खींचकर बीच सड़क पर गोलियां बरसाकर मार डाला गया।
यह भी पढ़ें: यूपी: लिसाडी गेट में हसीन उर्फ 'चीनू' हत्याकांड के मुख्य आरोपी शादाब ने नोएडा में किया सरेंडर
चीनू की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी और पुलिस एनकाउंटर में मारे गए जुबेर के भाई शादाब ने पिछले सप्ताह गुरुवार को नोएडा के सूरजपुर में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद आज दोपहर दूसरे आरोपी सद्दाम ने भी सरेंडर कर दिया। चीनू की हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।