Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Man beaten to death with sticks and clubs amid a dispute over a romantic affair

Farrukhabad News: प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Wed, 11 Nov 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Man beaten to death with sticks and clubs amid a dispute over a romantic affair
शमसाबाद। क्षेत्र के रमापुर जसू गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में सोमवार सुबह युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन


रमापुर जसू निवासी रजनेश राजपूत (40) विवाद के चलते कई माह से परिवार सहित फर्रुखाबाद में रह रहा था। उसके पुत्र गुरबचन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ माह पहले गुरबचन युवती को घर से लेकर चला गया था। पंचायत के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। करीब चार माह पूर्व युवती दोबारा गुरबचन के साथ चली गई। इसी रंजिश को लेकर 24 जून को गांव के ही नेम सिंह ने रजनेश पर रमापुर चौराहे पर हमला किया था, जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे आरोपियों ने रजनेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रजनेश को उसके भाई अमोल के घर पहुंचा दिया था। भाई अमोल ने आरोप लगाया कि नेम सिंह, उसकी पत्नी, साढ़ू धर्मेंद्र, उसकी पत्नी रजनी व चार अज्ञात लोगों ने घर के बाहर रजनेश को पीटा और परिवार को धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बाद रजनेश को घर में बेहोशी हालत में छोड़कर चले गए। रात में अमोल भी कुछ दूर पर चारपाई डालकर लेट गया था। सुबह करीब पांच बजे हैंडपंप के पास रजनेश का शव पड़ा मिला। सुबह 6:30 बजे अमोल ने थाने में घटना की सूचना दी। शव देखकर रजनेश की पत्नी आरती, पुत्र गुरबचन, गोलू, पुत्री दीक्षा व दिव्या रो-रोकर बेहाल हो गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
--------------------------------

दोपहर तक रुका रहा अंतिम संस्कार, पुलिस ने लिखी गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
शमसाबाद। रजनेश कुमार की हत्या के मामले में मंगलवार सुबह गांव में तनाव की स्थिति बन गई। रजनेश की पत्नी आरती ने पति का शव सड़क किनारे रख दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। आरती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक न तो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही प्राथमिकी दर्ज की। आरती ने मांग की कि आरोपी ने उसके मकान पर कई माह पूर्व ताला डाला था उसे खुलवाया जाए। भाई अमोल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नेम कुमार, उसकी पत्नी, नेम कुमार के साढ़ू धर्मेंद्र कुमार व धर्मेंद्र की पत्नी रजनी के खिलाफ मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में घर के बाहर छोड़ने और बाद में रजनेश की मौत हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली।

इसके बाद रिश्तेदारों ने पत्नी आरती को समझाकर शांत कराया। दोपहर करीब 2:10 बजे शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सड़क किनारे शव रखा होने से रमापुर चौराहे पर भीड़ लगी रही। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।



मौत का कारण स्पष्ट न हाेने से विसरा सुरक्षित
दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी हुई। सूत्रों के मुताबिक बाएं कंधे पर, हाथ में व कमर के पास गुम चोट होने से सूजन थी। मौत का कारण स्पष्ट न होने से जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed