फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसपा छात्रनेता गुड्डू चौधरी की हत्या का जल्द होगा खुलासा, पुलिस के मिले कई सुराग, ये है वजह

Sat, 15 Sep 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 15 Sep 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Police reached near the disclosure of the murder of BSP student leader Guddu Chaudhary
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बसपा छात्रनेता गुड्डू चौधरी उर्फ अजय की हत्या में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुचं गई है। पुलिस के अनुसार हत्या बदले की भावना से की गई है। पुलिस का ये भी दावा है कि मर्डर के लिए पेशेवर शूटर्स को हायर किया गया था। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि गांव के ही युवक ने सटीक मुखबिरी की थी। पुलिस का कहना है कि गांव का युवक भी हत्या में शामिल है। जानें आखिर क्या है हत्या के  पीछे की वजह:-
Police reached near the disclosure of the murder of BSP student leader Guddu Chaudhary
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हमले का बदला लेने के लिए गुड्डू की हत्या की जानी बतायी जा रही है। पुलिस का दावा है कि शूटरों को हायर किया गया। गांव के युवक ने सटीक मुखबिरी की थी। गांव का युवक भी वारदात में शामिल था।
जनवरी 2018 में पतंग उड़ाने के विवाद में गुड्डू ने गंगानगर में गोली मारी थी। एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक पुलिस की जांच में गुड्डू की हत्या के पीछे गंगानगर में हुए जानलेवा हमले की वजह सामने आ रही है। मौके से एक मोपेड मिला था, जोकि बबलू का था। बबलू सलारपुर गांव का निवासी है। एसपी देहात का दावा कि पुलिस ने दोनों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले। जिस पर पुलिस का शक ओर गहरा गया।पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पांच लोग कैद हुए है। पुलिस का मानना है कि फुटेज में वारदात करने वाले लोग हायर किये हुए शूटर हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर चश्मदीद सिपाही अजय और होमगार्ड से भी क्राइम सीन कराया। इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार ने बताया कि शूटरों की तलाश में बुलंदशहर में दबिश जारी है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी। बबलू का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है।  

असलहों की सफाई पर नहीं ध्यान

Police reached near the disclosure of the murder of BSP student leader Guddu Chaudhary
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गंगानगर चौकी को थाने में तब्दील हुए करीब तीन साल हो चुके हैं। थाना बनने के बाद से असलहों की सफाई आज तक नहीं हो सकी है। इस कारण वह एनवक्त धोखा दे जाते हैं। गुड्डू हत्याकांड में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब आरोपियों ने फायरिंग शुरू कि तो होमगार्ड ने रायफल से फायर करने का प्रयास किया। लेकिन वह धोखा दे गई। इसके बाद सिपाही व होमगार्ड एटीएम में छिप गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा 

Police reached near the disclosure of the murder of BSP student leader Guddu Chaudhary
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड पर हुए गुड्डू हत्याकांड में 18 घंटे बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव सलारपुर स्थित घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। गंगानगर के अति व्यस्त चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में अजय उर्फ गुड्डू चौधरी की हत्या शुक्रवार को चर्चा का विषय बनी रही। सलारपुर गांव में घटना को लेकर तनाव रहा। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने टेंपो स्टैंड स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली थी। घटना के करीब 18 घंटे बाद पिता तेजपाल ने गंगानगर थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार गुड्डू स्विफ्ट कार से बृहस्पतिवार शाम घर से निकला था। लौटते समय टेंपो स्टैंड पर चार-पांच अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन

घटनास्थल के पास लगे हैं चार कैमरे

Police reached near the disclosure of the murder of BSP student leader Guddu Chaudhary
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

टेंपो स्टैंड पर जहां बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां आसपास पांच सीसीटीवी लगे हैं। अम्हेड़ा रास्ते की शुरूआत में ही दो एटीएम हैं। उसके बाहर दो कैमरे लगे हैं। वहीं एक दुकान के दो कैमरे भी घटनास्थल की ओर है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कैमरे देखने की कोशिश की तो वह बंद मिले। देररात पुलिस को पता चला कि दो कैमरे चालू हैं तो वह उनकी को कब्जे में ले लिया। वहीं क्राइम ब्रांच टीम एटीएम के कैमरों की फुटेज देखने के लिए केनरा और एक्सिस बैंक भी पहुंची।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed