फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in UP: कोरोना के खौफ से मंडल में अब तक दूसरी आत्महत्या, जांच रिपोर्ट आने से पहले ही संदिग्ध मरीज ने मौत को लगाया गले

Thu, 02 Apr 2020 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Meerut Uttar Pradesh (UP) News in Hindi: corona suspect committed suicide in hospital before he gets the sample investigation report
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल में पिछले चैबीस घंटे में कोरोना के खौफ से अब तक दो लोग फांसी लगाकर मौत को गले लगा चुके हैं। बुधवार रात जहां कोराना वायरस के खौफ से सहारनपुर में गन्ना विकास परिषद शेरमऊ के क्लर्क ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं गुरुवार सुबह शामली में एक निर्माणाधीन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हत्याओं के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है:-

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शामली जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती कोरोना के एक संदिग्ध  ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसपी शामली विनीत जयसवाल के अनुसार आज सुबह सीएमओ शामली संजय भटनागर ने पुलिस को सूचना दी कि स्वास्थ विभाग द्वारा निर्माणाधीन जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने आत्महत्या कर ली है । सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

Coronavirus in Meerut Uttar Pradesh (UP) News in Hindi: corona suspect committed suicide in hospital before he gets the sample investigation report
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस - फोटो : amar ujala
एसपी के अनुसार युवक के गले में गमछा का फंदा लगा मिला है जिससे प्रतीत हो रहा है कि इसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक निवासी गांव  नानूपुरी, थाना कांधला है। सूचना पर डीएम और एसपी विनीत जयसवाल, सीएमओ संजय भटनागर व जिले के तमाम आला और स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Coronavirus in Meerut Uttar Pradesh (UP) News in Hindi: corona suspect committed suicide in hospital before he gets the sample investigation report
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस - फोटो : amar ujala
जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मौत को गले लगाया
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संदिग्ध कर्मवीर दिल्ली में सब्जी आदि बेचने का कार्य करता है। दो दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव लौटा था। उसने खुद सरकारी अस्पताल पहुंचकर बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद ही उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

कोरोना के लक्षण बताते हुए स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से खुद ही एडमिट करने का अनुरोध किया। इसके बाद उसे 31 मार्च को भर्ती कर लिया गया था। उसके नमूने लेकर मेरठ जांच को भेज दिए गए थे जिसकी संभवत आज शाम तक रिपोर्ट आनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Meerut Uttar Pradesh (UP) News in Hindi: corona suspect committed suicide in hospital before he gets the sample investigation report
जसजीत कौर, जिलाधिकारी- शामली - फोटो : amar ujala
अविवाहित था युवक, काम में भी हो रहा था नुकसान : डीएम
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कर्मवीर को भर्ती करने से पहले उसके द्वारा दी गई जानकारी और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली में सब्जी आदि का कार्य करता था। इस काम में भी उसे नुकसान हो रहा था।

40 साल उम्र होने के बावजूद अभी भी वह अविवाहित था और अक्सर बीमार भी रहता था। संभवत इन सभी कारणों से वह डिप्रेशन में भी था। अभी तक उसकी कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट भी नहीं आई थी इसलिए यह भी नहीं माना जा सकता कि कोरोना की वजह से उसने यह कदम उठाया है। 
 
विज्ञापन
Coronavirus in Meerut Uttar Pradesh (UP) News in Hindi: corona suspect committed suicide in hospital before he gets the sample investigation report
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस - फोटो : amar ujala
संदेह के दायरे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली
स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में भर्ती कोरोना वायरस के संदिग्ध के इस तरह आत्महत्या करने के मामले में स्वास्थ विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। इस संबंध में यदि किसी स्तर पर कोई लापरवाही रही है, इसकी भी जांच कराई जाएगी। यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

डीएम के अनुसार युवक में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आ रहे थे। उसकी तबीयत को देखते हुए उसे अन्य लोगों से अलग कमरे में आइसोलेशन की तरह रखा गया था। एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed