फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौलाना साद के फार्म हाउस पर सबूत जुटाने पहुंची दिल्ली पुलिस, वीडियोग्राफी कर ले गई टीम, तस्वीरें

Fri, 24 Apr 2020 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Apr 2020 12:10 AM IST
सार

  • मौलाना साद के फार्म हाउस पर छापा 
  • दिल्ली पुलिस की टीम पहुंचने पर कस्बे में मच गया था शोर
  • कई दिन से लगाए जा रहे थे दिल्ली पुलिस के आने के कयास

विज्ञापन
Corona Virus, Delhi police crime branch raid on farm house of Maulana Saad in Shamli
मौलाना साद के फार्म हाउस पर छापा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने शामली जनपद के कांधला में तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के फार्म हाउस पर गंभीरता से जांच की। फार्म हाउस की देखरेख करने वालों से प्रत्येक कमरे को खुलवाकर देखा। सबूत जुटाने की कोशिश की गई और वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। फार्म हाउस में पुलिस को क्या सबूत मिले, इसका अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Corona Virus, Delhi police crime branch raid on farm house of Maulana Saad in Shamli
Maulana saad farm house - फोटो : ANI

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज होते ही कांधला कस्बा सुर्खियों में आ गया था। तभी से कयास लग रहे थे कि दिल्ली क्राइम ब्रांच कभी भी यहां आ सकती है। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच की टीम दो गाड़ियों से पहुंची। एक कार पर ऑन ड्यूटी दिल्ली क्राइम ब्रांच लिखा था। बाद में ये कार कांधला थाने के बाहर खड़ी रही तो, कुछ लोगों ने इसे देख लिया और कस्बे में क्राइम ब्रांच के आने का शोर मचने लगा। लोगों को समझने में भी देर नहीं लगी कि शायद ये टीम मौलाना साद के मसले में ही आई होगी।

Corona Virus, Delhi police crime branch raid on farm house of Maulana Saad in Shamli
फार्म हाउस में जांच करती दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मौलाना साद के फार्म हाउस के बाहर इन गाड़ियों को देख वहां से गुजरने वाले राहगीर, किसान आदि भी जमा होने लगे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन का हवाला देकर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus, Delhi police crime branch raid on farm house of Maulana Saad in Shamli
मौलाना साद के फार्म हाउस पर छापा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में भी हो सकती है पड़ताल
क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली से बाहर जांच के लिए जाने की अनुमति लेकर आई थी। इसमें मौलाना साद के खिलाफ दर्ज केस की जांच का हवाला दिया गया था। इसमें सहारनपुर और आसपास के स्थानों पर जांच करने की बात कही गई थी। संभावना है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच सहारनपुर में भी जांच करने पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Corona Virus, Delhi police crime branch raid on farm house of Maulana Saad in Shamli
मौलाना साद का फार्म हाउस - फोटो : अमर उजाला

कांधला पुलिस ने भी उड़ाया था ड्रोन 
मौलाना साद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने और मामला सुर्खियां बनने के बाद फार्म हाउस को बंद कर दिया गया। चारों ओर तारबंदी भी है। चर्चा है कि इसमें करंट छोड़ा जाता है। हालांकि कुछ दिन पूर्व जुमे की नमाज के वक्त कांधला पुलिस ने मौलाना साद के फार्म हाउस के पास ड्रोन भी उड़ाया था, उस वक्त भी काफी शोर मचा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed