फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: अफवाहों ने उड़ाए लोगों के होश, बाजार में अचानक उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें का हाल

Thu, 19 Mar 2020 10:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Mar 2020 10:48 PM IST
सार

कोरोना अब मेरठ शहर के लोगों को भी डराने लगा है। गुरुवार रात को अफवाहों के बीच लोगों में ऐसी दहशत फैल गई कि बाजार में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। देखें तस्वीरें...

विज्ञापन
Corona, Vegetable market has been affected due to Corona Virus at today in Meerut
बाजार में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना अब शहर के लोगों को भी डराने लगा है। डरावनी चर्चाओं के बीच लोगों पर दहशत तारी होने लगी है। लोग एहतियात बरतने की जगह इतने डरे हुए हैं कि गुरुवार रात जल्दी ही मंडी बंद किए जाने की अफवाह ने शहर के लोगों को बाजार की ओर दौड़ा दिया। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Corona, Vegetable market has been affected due to Corona Virus at today in Meerut
सब्जी लेने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान राशन की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लग गईं। फल, सब्जी की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मार्केट से फल और सब्जी का स्टॉक देर शाम तक खत्म हो गया। फल और सब्जी विक्रेताओं ने तीन से चार गुना दामों पर समान बेचा।

Corona, Vegetable market has been affected due to Corona Virus at today in Meerut
सब्जी खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है। नगर निगम में कॉलोनियों में स्वच्छता अभियान चलाया। डर का आलम यह है कि अब लोग घरों में हवन तक करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona, Vegetable market has been affected due to Corona Virus at today in Meerut
बाजार में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एक ओर देश भर में लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में सामाजिक संगठन, धार्मिक, व्यापारिक और राजनैतिक संगठन निरंतर कोरोना के खौफ को कम करने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। तो, वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाहों से लगातार मार्केट को प्रभावित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Corona, Vegetable market has been affected due to Corona Virus at today in Meerut
आलू के बोरे के बोरे ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार शाम छह बजे शहर के कुछ बाजार बंद होने की अफवाह उड़ा दी गई, साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में मैसेज वायरल कर दिए गए। इसके चलते शहर और छावनी के बाजारों में राशन, सब्जी, फलों आदि की खरीददारी के लिए ग्राहकों का सैलाब उमड़ पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed