{"_id":"5e736f258ebc3e72af614daa","slug":"coronavirus-fear-people-lock-down-in-their-houses-in-meerut-no-crowd-on-the-streets-and-markets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस का खौफ: घरों में कैद हुए लोग, मेरठ में सड़कों-बाजारों से नदारद हुई भीड़, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस का खौफ: घरों में कैद हुए लोग, मेरठ में सड़कों-बाजारों से नदारद हुई भीड़, देखें तस्वीरें
Thu, 19 Mar 2020 06:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का प्रकोप अब सड़को, बाजारों और व्यापार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मेरठ में आम दिनों में जहां सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है वहीं इन दिनों कारोनावायरस के खौफ से लोग खुद को घर में कैद करने लगे हैं। यही नहीं बाजार और मॉल्स में जहां खूब भीड़ रहती हैं वहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है। हम आपको दिखा रहे हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरे जो शहर भर में कोरोना की दहशत को बयां कर रही हैं: -
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ सिटी स्टेशन पर जहां आम दिनों में लोगों की भारी भीड़ रहती है। वहीं कोरोना की दहशत के कारण स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां तक कि ट्रेन में दो चार सवारियां ही नजर आ रही हैं।
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
उधर रेलवे भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है। ट्रेन में प्रतिदिन फॉगिंग और स्प्रे किया जा रहा है। कई ट्रेनों को रद्द भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सदर बाजार में जहां आम दिनों मे भारी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं, यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारी भी ग्राहकों के इंतजार में दिन भर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में जहां दिन भर लोगों का जमावड़ा रहता है वहां इन दिनों सिनेमा से लेकर रेस्टॉरेंट तक सब बंद किए हुए हैं।