फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में कोरोना का कहर, अब तक नौ लोगों की मौत, आखिरी बार पति का चेहरा नहीं देख सकीं पत्नी, भावुक तस्वीरें

Wed, 06 May 2020 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 May 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Corona Update in Hindi News, Nine peoples has death including Praveen from corona virus in Meerut City
विलाप करती पत्नी - फोटो : amar ujala

जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरे देश-दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भी पिछले तीन दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। मेरठ में मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जनपद में अब तक कोरोना के 178 मरीज मिल चुके हैं, जबकि कोरोना से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मंगलवार को कोरोना से मौत का एक ऐसा मामला सामने आया, जिससे हर कोई भावुक हो गया। पति का आखिरी बार भी चेहरा नहीं देख पाई पत्नी-

Corona Update in Hindi News, Nine peoples has death including Praveen from corona virus in Meerut City
पति की मौत के बाद पत्नी रोती-बिलखती - फोटो : amar ujala

आखिरी बार भी पति का चेहरा नहीं देख पाई पत्नी 
प्रवीण की मौत के बाद पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल था। कोरोना की पुष्टि के बाद प्रवीण का शव भी सीधे सूरजकुंड श्मशान घाट ले जाया गया। पत्नी सूरजकुंड पहुंची, लेकिन आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाई। दूर खड़ी दहाड़ें मारकर रोती बिलखती रही।

Corona Update in Hindi News, Nine peoples has death including Praveen from corona virus in Meerut City
विलाप करती पत्नी - फोटो : amar ujala

भाइयों को लग रहा डर 
प्रवीण के भाई ने कहा कि अब हमारा भी टेस्ट कराया जाएगा। अगर संक्रमण निकला तो भर्ती भी कराया जाएगा। डर लग रहा है कि मेडिकल कॉलेज में कैसे भर्ती होंगे। प्रवीण के परिवार में पत्नी के अलावा पांच भाई और बाकी सदस्य हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि प्रवीण को बचाने की तमाम कोशिशें की गई, लेकिन नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Update in Hindi News, Nine peoples has death including Praveen from corona virus in Meerut City
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

शिवशक्तिनगर, खत्ता रोड, ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण (30) पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके भाई ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही मास्क बनाने लग गया था। तीन दिन पहले प्रवीण को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उसे रोहटा रोड के निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से तीन दिन की दवाई दी गई थी, लेकिन उसे आराम नहीं हुआ।

विज्ञापन
Corona Update in Hindi News, Nine peoples has death including Praveen from corona virus in Meerut City
विलाप करती पत्नी - फोटो : amar ujala

जो बचाने के जतन में जुटा था, मौत उसे ही उठा ले गई
प्रवीण कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाने की जतन में जुटा था। वह मास्क बनाता था, ताकि लोग संक्रमण की चपेट में न आ पाएं और उसकी आजीविका भी चल जाए। लेकिन, खुद कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया। न तो उसे और न ही परिवार को पता चल पाया। अचानक मौत आई और उसे उठा ले गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed