{"_id":"5eb291309b722471644a492f","slug":"corona-death-toll-increase-in-meerut-three-positive-died-in-three-days-vegetable-market-becomes-new-base-of-epidemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ में घातक हुआ कोरोना, तीन दिन में तीन सक्रमितों की मौत, सब्जी मंडिया बनीं महामारी का नया अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में घातक हुआ कोरोना, तीन दिन में तीन सक्रमितों की मौत, सब्जी मंडिया बनीं महामारी का नया अड्डा
Wed, 06 May 2020 04:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
coronavirus death
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का अटैक बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन के भीतर जहां साठ से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं, वहीं तीन संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विलाप करती पत्नी
- फोटो : amar ujala
मेरठ में मंगलवार को कोरोना से आठवीं मौत और 11 नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ था कि बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित ने मेडिकल में दम तोड़ दिया। सदर बाजार के रविंद्रपुरी निवासी कोरोना रोगी 54 वर्षीय राजेश, 4 मई 2020 को शाम 6 बजे मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें खांसी और बुखार के साथ सांस फूलने की मुख्य शिकायत थीं।
सीएमओ ने बताया कि मरीज के रक्तचाप में अचानक गिरावट आ गई थी। वेंटिलेटर पर लिया गया, लेकिन रोगी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई।
सीएमओ ने बताया कि मरीज के रक्तचाप में अचानक गिरावट आ गई थी। वेंटिलेटर पर लिया गया, लेकिन रोगी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई।
coronavirus death
- फोटो : amar ujala
इससे पहले बिजनौर निवासी चिकित्सक की मेडिकल में मौत हो गई थी। चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी डाॅ. अभय अग्रवाल कुछ दिनों पूर्व कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। डाॅ. अभय मोहल्ला शाहचंदन में क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करते थे।
कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण क्लीनिक पर भी नहीं जा रहे थे। 25 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी स्याऊ के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

coronavirus
- फोटो : amar ujala
चिकित्सक की पत्नी को भी मेरठ में भर्ती किया गया। दो-तीन दिन बाद चिकित्सक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दो दिन बाद ही उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। वहीं मेरठ मेडिकल में भर्ती चिकित्सक की सोमवार को मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक के बड़े पुत्र व पुत्रवधु सहित चिकित्सक के छह परिजनों को सीएचसी नूरपुर में क्वारंटीन कर दिया। सैंपल की रिपोर्ट में बड़े पुत्र की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद भर्ती कराया गया है। छोटा बेटा शांतनु अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक के बड़े पुत्र व पुत्रवधु सहित चिकित्सक के छह परिजनों को सीएचसी नूरपुर में क्वारंटीन कर दिया। सैंपल की रिपोर्ट में बड़े पुत्र की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद भर्ती कराया गया है। छोटा बेटा शांतनु अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विलाप करती पत्नी
- फोटो : amar ujala
सोमवार देर रात तीस वर्षीय युवक ने दम तोड़ा
चिकित्सक की मौत की खबर के बाद सूचना मिली की सोमवार देर रात एक और युवक की कोरोना संक्रमण से एक मौत हो गई। मृतक ब्रह्मपुरी इलाके का 30 वर्षीय युवक था। वह मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती था।
मेडिकल के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया कि सोमवार देर रात हालत बिगड़ने पर युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग मृतक के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी में जुट गया है। वहीं उससे मिलने-जुलने वालों के भी सैंपल जांच को भेजे गए हैं।