फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन जिंदगी पर भारी,दुकानों से आटा गायब,भूखे पेट सो रहे लोग,अमर उजाला से बयां किया दर्द

Fri, 27 Mar 2020 01:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Mar 2020 01:11 PM IST
सार

अमर उजाला ने शहर के कई क्षेत्रों में घूमकर किराना दुकानों की पड़ताल की। इस दौरान लोगों से बातचीत की। ऐसे में आटा तक न मिलने का दर्द सामने आया।

विज्ञापन
Corona News Update, the flour is finished in shops in Meerut city due to lockdown
लाइन लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन का फायदा उठाकर शहर के कुछ व्यापारियों और लोगों ने महीनों का राशन घरों में जमा कर लिया है। ऐसे में सैकड़ों गरीब और मजदूर परिवार राशन के लिए सड़कों पर भटक रहे हैं। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर शहर के थोक और फुटकर व्यापारी जनता से अधिक दाम वसूल रहे हैं। कुछ जमाखोरों ने शहर से आटा गायब कर दिया है। राशन की तलाश में निकलने के कारण लॉकडाउन भी बेअसर नजर आया। अमर उजाला ने शहर के कई क्षेत्रों में घूमकर किराना दुकानों की पड़ताल की। वहां खड़े लोगों से बातचीत की। ऐसे में आटा तक न मिलने का दर्द सामने आया। आगे पढ़िए पूरा अपडेट- 

Corona News Update, the flour is finished in shops in Meerut city due to lockdown
टीम ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद दौड़े प्रशासनिक अधिकारी
आटे की जमाखोरी की आशंका पर अमर उजाला ने जिला प्रशासन से बात की तो नींद टूटी। डीएम के निर्देश पर आपूर्ति अधिकारी और आरएफसी के अधिकारियों ने फ्लोर मिल और दुकानों पर छापा मारा। पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के नेतृत्व में टीम ने लालकुर्ती स्थित किराना की दुकान और नवीन मंडी स्थित नितिन ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां पर अधिक रेट में सामान बेचे जाने की शिकायत मिली थी। टीम ने दिल्ली रोड स्थित अशोका फ्लोर मिल, वर्धमान मिल, सदर स्थित रामा फ्लोर मिल पर छापा मारा। मिलों पर आटे की जगह मैदा तैयार होता मिला।

Corona News Update, the flour is finished in shops in Meerut city due to lockdown
आटा खरीदने के लिए दुकानों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लोग परेशान
प्रभात नगर

यहां पिंटू प्रोविजन स्टोर खुला मिला। दुकान पर आटा लेने पहुंचे पीर सिंह कुशवाहा और अन्य लोगों ने बताया कि दो दिन से क्षेत्र की किसी भी दुकान पर आटा नहीं है। लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona News Update, the flour is finished in shops in Meerut city due to lockdown
बाजार में नहीं मिल रहा आटा - फोटो : अमर उजाला

नगला बट्टू मार्ग
यहां एक आटा चक्की पर गेहूं की पिसाई चल रही थी। एक महिला ने बताया कि इस चक्की की वजह से पूरे क्षेत्र के उन परिवारों को आटा मिल पा रहा है, जिनके पास गेहूं है। आटा चक्की संचालक पवन भटनागर भी लोगों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Corona News Update, the flour is finished in shops in Meerut city due to lockdown
दुकानों पर नहीं मिल रहा आटा - फोटो : अमर उजाला

फूलबाग कॉलोनी 
यहां बालाजी किराना स्टोर पर राशन लेने वालों की भीड़ लगी थी। यहां पर भी आटा नहीं था। अनिल सैनी ने बताया कि मुख्य बाजार से लेकर गलियों की दुकानों तक में दो दिन से आटा नही है। जनता के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed