{"_id":"5e7ce33c8ebc3e78ab70a833","slug":"corona-many-workers-are-stranded-520-km-from-their-home-in-bijnor-district-due-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: कई दिन से भूखे हैं और अभी घर है 520 किमी दूर, अमर उजाला से मजदूरों ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: कई दिन से भूखे हैं और अभी घर है 520 किमी दूर, अमर उजाला से मजदूरों ने बयां किया दर्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:03 PM IST
सार
कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के तहत हरिद्वार ऋषिकेश में काम करने वाले सैंकड़ों मजदूर घर लौटने को मजबूर हैं। कई दिन से भूखे हैं और अभी घर 520 किमी दूर है। अमर उजाला से बयां किया दर्द...
विज्ञापन
1 of 5
पैदल घर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के तहत हरिद्वार ऋषिकेश में काम करने वाले सैंकड़ों मजदूर घर लौटने को मजबूर हैं। काम और रहने की व्यवस्था नहीं होने और लॉकडाउन के चलते ये मजदूर पैदल ही घरों को लौट रहे हैं। वहीं बिजनौर जनपद में अमर उजाला के संवाददाता ने बृहस्पतिवार को इनसे बात करके हाल जाना-
2 of 5
लोगों को खाने देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
काशीपुर, बदायूं, दातागंज, शाहजहांपुर, बरेली आदि जिलों के लोग ऋषिकेश, हरिद्वार आदि में दैनिक मजदूर है। अनेक मजदूर वहां छोटी- मोटी फैक्ट्रियों, होटल, रेस्टोरेंट, दूसरे स्टोर आदि नौकरी करते है। लॉकडाउन में सभी कारखाने, रेस्टोरेंट, स्टोर आदि बंद होने से ये मजदूर बेरोजगार और बेघर हो गए। इन मजदूरों के गृह जनपद हरिद्वार से 400 से 600 किमी दूर हैं। मगर लॉक डॉउन में ये कहां रहें, क्या खाएं, यही सोचकर पैदल ही अपने घरों के लिए चल दिए हैं।
3 of 5
तीन दिन से बस स्टैंड पर ठहरी है महिला
- फोटो : अमर उजाला
जनपद शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के गांव पिपहि और नवदा के हरि, गोविंद, अमृत आदि ने बताया कि वे राज के मजदूर हैं, काम बंद, आमदनी बंद, रहने के लिए कोई ठौर ठिकाना नहीं, मजदूरी मिली नहीं, खाने का कोई ठिकाना नहीं ऐसे में 520 किमी की पैदल दूरी कोई बड़ी बात नहीं है। आशा है कि पांच छह दिन में घर पहुंच ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पैदल घर जाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश से आ रहे काशीपुर के माया, रोशनी, आदित्य, राकेश, अनिल, वैशाली आदि ने बताया कि नजीबाबाद में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें एक ट्रक में बैठा दिया था। जो स्योहारा तक ही था।
विज्ञापन
5 of 5
पैदल घर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में एक दुकान से उन्होंने बिस्कुट आदि खरीद कर खा लिए। रोटी तो अब घर जाकर ही मिलेगी। इनका कहना है कि परिवार के लोग बेहद चिंतित है। घर से लगातार फोन आ रहे हैं। अब पैदल ही काशीपुर चले जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।