मेरठ मेडिकल की हालत खस्ता, बेड-उपचार को भटक रहे ‘लाचार’, कई मरीजों को वापस ले गए तीमारदार
- बेड न मिलने के कारण शनिवार को कई मरीजों को वापस ले गए तीमारदार
- सामान की भी नहीं हो रही सुरक्षा, जवाब देने वाला कोई नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस स्टडी-1
बेगमबाग की अफ्तारा को जब कहीं बेड नहीं मिला तो परिवारवाले मेडिकल लाए लेकिन यहां भी ऑक्सीजन सप्लाई वाला बेड नहीं मिला। बेड फुल बताए। घंटों इंतजार किया, कोई सुनवाई नहीं हुई। वापस लौटना पड़ा।
केस-2
मेडिकल कॉलेज में कोविड की जांच कराने के लिए आई एक बुजुर्ग महिला को घंटों तक एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा। तीमारदार परेशान रहे। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ऑक्सीजन के लिए घंटों भटकते रहे तीमारदार, पिछले 24 घंटे से चारों प्लांट पर नहीं मिली ऑक्सीजन
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पिछले 24 घंटे से परतापुर में बने चारों प्लांटों पर ऑक्सीजन खत्म हो गई। अपनों को बचाने के लिए तीमारदार भूखे प्यासे और गर्मी में कतारों में लगे रहे। प्लांट संचालकों की ओर से बताया गया कि शनिवार देर रात तक ऑक्सीजन मिली।
परतापुर क्षेत्र में अग्रवाल गैसेज, माहेश्वरी गैसेज, कंसल इंडस्टीज गैस और कृष्णा गैसेज के चार प्लांट हैं। इनके बाहर सैकड़ों तीमारदार ऑक्सीजन की आस में कतारों में लगे हैं। बहुत से लोग भूखे प्यासे ही किसी तरह ऑक्सीजन मिलने के इंतजार में हैं। जिला प्रशासन हेल्पलाइन नंबर दे रहा है कि किसी को कोई दिक्कत हो तो फोन करे। उससे भी खास राहत नहीं मिल रही।