धर्मांतरण: बदर मुझे मारता है, बचा लो! आखिरी कॉल के बाद नहीं बहन का सुराग, भाई ने किया बड़ा खुलासा
Conversion Nexus: धर्मांतरण मामले में लापता एचआर में काम करने वाली युवती का आखिरी मैसेज: बदर मुझे मारता है, बचा लो! भाई का बड़ा खुलासा
युवती नोएडा के एक बड़े न्यूज चैनल में एचआर पद पर काम करती थीं। पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी। वहीं उसकी मुलाकात मेरठ के बदर सिद्दीकी से हुई, जो खुद को जिम ट्रेनर बताता था।
धीरे-धीरे बदर के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं और युवती ने परिवार की मर्ज़ी के बिना उससे शादी कर ली। आरोप है कि बदर ने उससे धर्म परिवर्तन भी करवाया।
यह भी पढ़ें: छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन: आखिर कौन है बदर अख्तर? जिसकी तलाश में जुटी टीमें, धर्मांतरण से जुड़ा मामला
परिवार को जब इस शादी और धर्म परिवर्तन की जानकारी मिली तो वो टूट चुके थे। लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा। वे बेटी को समझाएंगे तो शायद वह लौट आएगी।
लेकिन एक दिन बाद अचानक सबकुछ बदल गया। युवती का आखिरी कॉल, फोटो... और फिर सन्नाटा। परिवार ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुराग न मिला।
अब जब छांगुर बाबा गिरोह का खुलासा हुआ है, तो युवती का परिवार इसे भी उसी नेक्सस से जोड़ रहा है। बदर अब फरार है, और पुलिस व ATS उसकी तलाश में लगी है।
युवती के भाई का कहना है कि 'मैंने अपनी बहन को कभी डरते नहीं देखा था, लेकिन मेरी मां ने बताया कि उस दिन वह खौफ में थी। उसकी आवाज कांप रही थी। अगर वो जिंदा है, तो हम उसे ढूंढ़ निकालेंगे। अगर नहीं है, तो सच जानना हमारा हक है।'
बता दें कि जैसे-जैसे छांगुर बाबा केस की परतें खुल रही हैं, वैसे ही धर्मांतरण मामले की जड़ें और गहरी होती जा रही हैं।