फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwad Yatra: सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से की पुरा महादेव मंदिर की परिक्रमा, कांवड़ यात्रा का लिया जायजा

Mon, 25 Jul 2022 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Jul 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath showers flowers on Kanwad Kanwadies in Pura Mahadev Baghpat with helicopter
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ आज बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ पुरा महादेव पहुंचकर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने और कांवड़ यात्रा का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पुरा महादेव के सभी मार्गों पर भक्तों और कांवड़ियों की हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वह मेरठ में औघड़नाथ मंदिर व एनएच-58 सिवायाटोल प्लाजा, मोदीपुरम पर कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का जायजा लेने पहुंचे और फिर मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर फूल बरसाएंगे। बता दें कि बागपत के पुरा महादेव में सोमवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो गया। कोरोना काल के बाद पहली बार मेला लग रहा है। इसलिए वहां 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। इस बार जहां हेलिकॉप्टर से निगरानी होगी तो एटीएस की टीम भी पहली बार तैनात रहेगी, जो यहां आज पहुंच गई है इसके अलावा भी मेले के लिए सुरक्षा से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर कर दी गई हैं।



जिले में कांवड़ियों के पहुंचने से हाईवे से लेकर पुरा महादेव मंदिर तक क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया है। हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर शिव भक्त पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर पहुंचने शुरू हो गए हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को लगभग दस हजार कांवड़ियों और क्षेत्र व आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सोमवार को मंदिर में और अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

CM Yogi Adityanath showers flowers on Kanwad Kanwadies in Pura Mahadev Baghpat with helicopter
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मंदिर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण पिछले दो साल से बागपत के प्रसिद्ध परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर कड़े नियम बनाए गए थे। इसके साथ ही पुरा महादेव में मेले पर रोक लगाई हुई थी। इस बार यात्रा और जलाभिषेक पर कोई पाबंदी नहीं है। श्रावणी मेला भी सोमवार से शुरू गया। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रोजाना कांवड़िये और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए लग रहा है कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की संख्या इस बार रिकाॅर्ड तोड़ रहेगी। उनके अनुसार 26 जुलाई को शाम 6:48 बजे पर झंडारोहण होगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा एक दूसरा हेलीकॉप्टर कुछ ही देर में मेरठ पुलिस लाइन पहुंचने वाला है। यहां से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ मार्ग पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने निकलेंगे। साथ ही सीएम योगी हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। मेरठ से कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एडीजी राजीव सभरवाल व आईजी प्रवीण कुमार समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद हैं। पुष्प वर्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
CM Yogi Adityanath showers flowers on Kanwad Kanwadies in Pura Mahadev Baghpat with helicopter
पुरा महादेव मंदिर बागपत, - फोटो : अमर उजाला

हेलिकॉप्टर से होगी निगरानी, 20 लाख श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
पुरा महादेव में सोमवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू गया। यहां पर 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। इस बार में मेले में हेलिकॉप्टर से निगरानी होगी व कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। मंगलवार शाम 6:48 बजे से झंडा पूजन और चतुर्दशी का जल चढ़ना शुरू होगा। सुरक्षा के लिए एटीएस की टीम भी पहली बार तैनात रहेगी।  200 आईपी कैमरों के सहारे पुलिस कर्मियों से अधिकारी बात कर सकेंगे। इस बार सात जोन व 26 सेक्टर बनाए गए हैं। एक हजार पुलिस एवं पीएसी कर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath showers flowers on Kanwad Kanwadies in Pura Mahadev Baghpat with helicopter
baghpat police - फोटो : अमर उजाला
बालैनी-पुरा मार्ग और पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर लगाए बैरियर
मेले में जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए मंदिर पहुंचने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगा दिए हैं। बैरियर से आगे वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पास होने पर ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।

परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। पुरा-बालैनी मार्ग पर गोशाला के पास, हिंडन पुल और पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बैरियर से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं रहेगी। बैरियर से आगे जाने के लिए वाहन पास की अनिवार्यता रखी गई है। बिना पास के किसी भी वाहन को प्रवेश देने पर पाबंदी रहेगी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मेला ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और बैरियर से आगे बिना पास के किसी भी वाहन को प्रवेश न देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath showers flowers on Kanwad Kanwadies in Pura Mahadev Baghpat with helicopter
kanwar yatra - फोटो : अमर उजाला
200 आईपी कैमरों के सहारे पुलिस कर्मियों से अधिकारी बात कर सकेंगे
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के अंदर और आसपास 200 आईपी कैमरे लगवाए गए हैं, जो पहली बार लगे हैं। इन कैमरों के आईपी एड्रेस जिस-जिस अधिकारी के पास होंगे, वह कैमरों के सहारे पुलिस व अन्य सुरक्षा कर्मियों से अपने मोबाइल से बात कर सकेंगे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि यह व्यवस्था पहली बार की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed