{"_id":"5dfb26e18ebc3e87df0285e3","slug":"citizenship-amendment-act-2019-police-force-deployed-at-sp-offices-in-meerut-and-nearby-districts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में सपा के प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, अधिकारियों से धक्का-मुक्की, देखें कहां कैसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में सपा के प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, अधिकारियों से धक्का-मुक्की, देखें कहां कैसा हाल
Thu, 19 Dec 2019 01:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
बागपत में पुलिस से उलझते सपा प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन को लेकर पश्चिमी यूपी में पुलिस फोर्स अलर्ट है। मेरठ समेत आसपास के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी कार्यालयों से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है।
Trending Videos
समाजवादी पार्टी मेरठ कार्यालय पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मेरठ में जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी मेरठ कार्यालय पर पुलिस फोर्स तैनात है। दो सीओ समेत कई इंस्पेक्टर बुलाए गए हैं। सभी को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स करी गई तैनात। पुलिस ने कहा की धारा 144 लागू है। ऐसे में किसी प्रकार के प्रदर्शन पर रोक है।
सपा प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सपा कार्यालय के बाहर सपाइयों ने एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एडीएम सिटी अजय तिवारी और सिटी मजिस्ट्रेट से जमकर धक्का-मुक्की कर डाली। हालांकि एसपी सिटी और एडीएम सिटी सपा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
उधर मुजफ्फरनगर जनपद में सपा के प्रदर्शन के चलते शहर की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। वहीं बिजनौर में सपा कार्यकर्ता व समर्थक प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस धरना देने वालों को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को पकड़कर लेजाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में सपा के पूर्व चेयरमैन मो अज्जम खां एडवोकेट के आवास पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। इसी दौरान आईजी नवीन अरोरा बिजनौर में पैदल मार्च करके सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे हैं।