बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को हिंदी सिनेमा में उनकी बेहतरीन अदायगी के लिए जाना जाता है। आइटम सॉन्ग 'आओ राजा...' के बाद वह बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कई बार चिंत्रांगदा अपने हॉट फोटोशूट के लिए भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।
मशहूर गोल्फर ज्योति रंधावा की पत्नी रह चुकीं इस चॉकलेटी एक्ट्रेस के बारे में आइए जानतें हैं कुछ खास बातें:-
मशहूर गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। वन विभाग की टीम ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। गोल्फर ज्योति रंधावा की पत्नी रह चुकी चित्रांगदा सिंह आज बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं लेकिन ये कामयाबी उन्होंने ज्योति रंधावा से तलाक लेने के बाद हासिल की।
3 of 11
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ है। उनके पिता निरंजन सिंह आर्मी में अफसर थे। वह एक पारंगत कथक नृत्यांगना भी हैं। जैसे ही पढ़ाई पूरी हुई तो चित्रांगदा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। इसके बाद उन्हें एक सॉन्ग वीडियो के लिए चुना गया।
गुलजार के 'सनसेट' नाम के इस वीडियो सॉन्ग पर जब बॉलीवुड निर्देशक सुधीर कुमार का ध्यान चित्रांगदा पर गया तो उन्होंने उन्हें एक फिल्म के लिए साइन कर लिया।
चित्रांगदा ने साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद वह साल 2005 में फिल्म 'काल' में नजर आईं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।