फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन है ऑल इंडिया टॉपर करिश्मा अरोरा, पांच क्लिक में पढ़िए सफलता की पूरी कहानी

Thu, 02 May 2019 08:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 May 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2019: Know Who is All India topper Karisma Aurora, the story of secret to success
करिश्मा अरोरा डांस थैरेपिस्ट बनना चाहती हैं - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा करिश्मा अरोरा ने सीबीएसई इंटरमीडिएट में 499 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है। यह कामयाबी हासिल कर करिश्मा ने जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। बेटी की इस कामयाबी से परिजनों और स्कूल में जश्न का माहौल है। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं करिश्मा की सफलता की पूरी कहानी...

CBSE 12th Result 2019: Know Who is All India topper Karisma Aurora, the story of secret to success
शिक्षिकाओं के साथ करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला

शहर के नई मंडी क्षेत्र की एटूजेड कॉलोनी निवासी करिश्मा अरोरा के पिता मनोज कुमार अरोरा जैविक खाद बनाने का कारोबार करते हैं, जबकि मां मोनिका अरोरा गृहिणी हैं। उसकी बड़ी बहन भूमिका अरोरा गार्गी कॉलेज दिल्ली की बीकॉम छात्रा है। करिश्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और स्कूल की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना को दिया। करिश्मा का सपना डांस थेरेपिस्ट और साइकोलॉजिस्ट बनना है। वह बीते सात सात से दिल्ली की कत्थक गुरु गीतांजलि लाल से कत्थक का प्रशिक्षण ले रही है। करिश्मा ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम कर उसने यह सफलता अर्जित की है। वह अच्छी डांसर बनने के साथ समाजसेविका बनना चाहती हैं। उसने रोजाना आठ घंटे अध्ययन किया। करिश्मा ने हाईस्कूल में भी होली एंजिल्स स्कूल टॉप किया था।

CBSE 12th Result 2019: Know Who is All India topper Karisma Aurora, the story of secret to success
मां मोनिका अरोरा के साथ करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया से किया परहेज
करिश्मा ने बताया कि उसने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से परहेज किया। इस बीच व्हाट्सएप और फेसबुक आदि कुछ नहीं चलाया। यहां तक कि टेलीविजन भी नहीं देखा। परिजनों ने भी टीवी बंद रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2019: Know Who is All India topper Karisma Aurora, the story of secret to success
मुजफ्फरनगर की छात्रा करिश्मा अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

ट्यूशन नहीं किया
करिश्मा ने बताया कि उसने ट्यूशन नहीं किया। मां मोनिका, टीचर ने पूरा सपोर्ट किया। स्कूल में पढ़ाई के बाद घर पर ही प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई की। बिना ट्यूशन के उसने यह सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
CBSE 12th Result 2019: Know Who is All India topper Karisma Aurora, the story of secret to success
एमपीएस की छात्रा पूजा चौधरी व डीपीएम के छात्र दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई ऑल इंडिया टॉपर
परीक्षा: इंटरमीडिएट
नाम:- करिश्मा अरोरा
प्राप्त अंक :-99.80 प्रतिशत
पूर्णाक:- 499/500
लक्ष्य:- डांस थेरेपिस्ट और साइकोलॉजिस्ट बनना
सफलता का मंत्र-लक्ष्य निर्धारित करके कठिन परिश्रम कर पाई सफलता
विषयवार प्राप्त अंकों का ब्योरा
अंग्रेजी- 100
गृह विज्ञान-100
फाइन आर्ट-100
अर्थशास्त्र-99
मनोविज्ञान-100

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed