फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interview: सीबीएसई टॉपरों ने अमर उजाला से साझा किए सफलता के राज, कोई प्रोफेसर तो कोई बनना चाहता है सीए

Fri, 22 Jul 2022 02:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Jul 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result 2022: CBSE toppers share secrets of success with Amar Ujala in interview
टॉपर्स। - फोटो : amar ujala

सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया तो छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं जिला टॉप करने वाले छात्रों के परिवारों व स्कूलों में खुशी का माहौल है। वहीं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। वहीं अमर उजाला की टीम ने जिला टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू किया है। आइए जानते हैं जिला टॉप करने वाले छात्रों के संघर्ष की कहानी-    



महावीर नगर निवासी अभिनव चुग की माता साक्षी चुग गृहिणी हैं। पिता अरुण चुग टैक्स कंसलटेंट हैं। अभिनव बताते हैं कि उन्होंने हमेशा अपनी सेहत का ध्यान रखा। रात को जल्दी सोए और सुबह को जल्दी उठकर पढ़ाई की। टारगेट तय करके सिलेबस पूरा किया।

CBSE 10th 12th Result 2022: CBSE toppers share secrets of success with Amar Ujala in interview
अभिनव चुग - फोटो : अमर उजाला

अभिनव के पिता अकाउंटिंग क्षेत्र में हैं, उनसे ही प्रेरणा लेकर उन्होंने कॉमर्स ली। पढ़ाई में भी उन्होंने काफी मदद की। अभिनव भविष्य में सीए बनना चाहते हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। अभिनव को स्केचिंग बनाने और क्रिकेट खेलने शौक है। सोशल मीडिया पर अकाउंट है लेकिन ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं।

टॉपर्स - 1
नाम - अभिनव चुग - 99.80 (कॉमर्स)
दीवान पब्लिक स्कूल

रिपोर्ट कोर्ड
अंग्रेजी - 100
अकाउंट - 99
बिजनेस स्ट्डीज - 100
अर्थशास्त्र में - 100 
मैथ - 100
टोटल - 500-499

CBSE 10th 12th Result 2022: CBSE toppers share secrets of success with Amar Ujala in interview
केएल की जिला टॉपर मानवी - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से बुलंदशहर के खालौर एवं वर्तमान में प्रभातनगर निवासी मानवी की माता कल्पना कुमारी गृहणी हैं, पिता मनु भारद्वाज दिल्ली में प्राइवेट पब्लिकेशन में हैं। बड़ी बहन 2018 में डीएमए स्कूल से 12वीं की टॉपर रही हैं, उन्होंने दिल्ली मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन किया है। मानवी अपनी सफलता का श्रेय दादा सिंचाई विभाग से रिटायर्ड चीफ इंजीनियर बिजेंद्र सिंह और दादी सरिता सिंह एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को देती हैं। मानवी की सफलता पर रालोद के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजकुमार सांगवान और राजेश तेवतिया ने उनको बधाई दी। मानवी साइकोलॉजी ऑनर्स करने के बाद प्रोफेसर बनना चाहती हैं। रोजाना टॉपिक हल करने का लक्ष्य करके छह घंटे पढ़ाई की। मानवी को डांस और सिंगिंग का शौक है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम प्रेरणास्रोत हैं।

टॉपर - 1
मानवी - 99.80 (मानविकी)
केएल इंटरनेशनल स्कूल

रिपोर्ट कार्ड
अंग्रेजी - 100
साइकोलॉजी - 100
राजनीति विज्ञान - 99
इतिहास - 100
भूगोल - 100
टोटल - 500 - 499

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result 2022: CBSE toppers share secrets of success with Amar Ujala in interview
अंशिका पोसवाल - फोटो : अमर उजाला

नेहरूनगर निवासी अंशिका पोसवाल की माता रजनी पोसवाल गृहिणी हैं, पिता प्रदीप कुमार बिजनेसमैन हैं। अंशिका राजनीति शास्त्र से बीए ऑनर्स करना चाहती हैं। उनका सपना आईएएस बनना हैं। इसके लिए वे सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result 2022: CBSE toppers share secrets of success with Amar Ujala in interview
रिजल्ट देख खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे। - फोटो : amar ujala

अंशिका बताती हैं कि उन्होंने घंटों के हिसाब से कभी पढ़ाई नहीं की। टर्म वन परीक्षा में ऑनलाइन काफी मदद मिली। टर्म टू परीक्षा में शिक्षकों ने काफी मदद की। पुराने पेपर हल करने से काफी फायदा हुआ। अंशिका अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। परिवार में छोटा भाई देवांश है। उनको डांसिंग, पेंटिंग और कविता लिखने का शौक है। उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।  

टॉपर्स - 1
नाम - अंशिका पोसवाल - 99.80 (मानविकी)
स्कूल - एमपीजीएस

रिपोर्ट कोर्ड
अंग्रेजी - 100
इतिहास - 100
भूगोल - 100
कत्थक - 100
राजनीति विज्ञान  - 99
टोटल - 500 - 499

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed