फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ यात्रा की अद्भुत तस्वीरें: यूपी की सड़कों पर दिखा शिव भक्तों की मस्ती का नजारा, आप भी देखते रह जाएंगे

Thu, 21 Jul 2022 08:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Jul 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
See unique pictures of Kanwar Yatra from Western UP
कांवड़ यात्रा। - फोटो : amar ujala

कोरोना के चलते करीब दो साल बाद उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को इजाजत मिली तो सड़कों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं पश्चिमी यूपी के शहरों से हर रोज लाखों कांवड़िए गुजर रहे हैं। कोई हरिद्वार से वापस लौट रहा तो कोई पवित्र जल लेने के लिए हरिद्वार की ओर जा रहे हैं। खास बात यह है कि ऐसे में सड़कों पर शिव भक्तों की अद्भुत तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। जिन्हें देखने के लिए रोजाना शाम में सड़कों पर मेला लगा रहता है। आइए आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखातें हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

See unique pictures of Kanwar Yatra from Western UP
कांवड़ यात्रा। - फोटो : amar ujala
बागपत में बोलबम के जयघोष के साथ कांवड़िये तेजी से अपने गंतव्य की तरफ आगे बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ियों के आवागमन से जिले का माहौल भी भक्तिमय बन गया है। शिविरों में श्रद्धालु शिव भक्तों की सेवा करने में जुटे हुए हैं।
See unique pictures of Kanwar Yatra from Western UP
कांवड़ यात्रा। - फोटो : amar ujala

बिजनौर में बारिश में बम भोले की गूंज और आकर्षक कांवड़ के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िये आगे बढ़ते रहे। बारिश में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने मोटा महादेव मंदिर में जल चढ़ाया। भगवान शिव की आस्था में डूबे कांवड़िये बम भोले की गूंज के साथ बारिश में भी अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
See unique pictures of Kanwar Yatra from Western UP
मुजफ्फरनगर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। हर-हर, बम-बम के जयघोष से कांवड मार्ग गूंज रहा है। देशभक्ति से ओतप्रोत कांवड़ की संख्या इस बार बढ़ी है। झांकियों को देखने शिव चौक पर लोगों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
See unique pictures of Kanwar Yatra from Western UP
कांवड़ यात्रा। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में बारिश के बीच भी कांवड़ियों के कदम नहीं डगमगाए। भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की संख्या में बुधवार को बढ़ोतरी हुई है। शाम को देहरादून और अंबाला रोड पर कांवड़ियों की संख्या सर्वाधिक नजर आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed