यहां गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग दिल्ली से ऋषिकेश जा रहे थे। देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें...
तेज रफ्तार कैंटर ने कार को मारी टक्कर,1 युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, देखें तस्वीरें
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर की है। पुरकाजी बाईपास पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कार ड्राइवर की मौत हो गई। और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक व घायलों की लिस्ट
1. सोनू पुत्र रघुनंदन शर्मा निवासी संगम विहार दिल्ली (मृतक)
2. अमित पुत्र रंजन शर्मा निवासी संगम विहार दिल्ली (घायल)
3. अभिनंदन पुत्र नाथूराम निवासी संगम विहार दिल्ली (घायल)
4. दीपू पुत्र राकेश निवासी संगम विहार दिल्ली (घायल)
बता दें कि कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे की ये भयावह तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैंटर ने टक्कर कितनी तेज मारी होगी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/