फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former Cricketer Praveen Kumar Closes Dairy in Residential Colony After Municipal Notice

मेरठ: क्रिकेटर प्रवीण कुमार की डेयरी भी हुई बंद, नगर निगम के नोटिस के बाद पशुओं को आबादी से बाहर ले गए

Mon, 24 Aug 2026 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 11:44 AM IST
सार

मेरठ की संत विहार आवासीय कॉलोनी में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की डेयरी भी नगर निगम के नोटिस के बाद बंद हो गई। 23 अगस्त को पशुओं को आबादी क्षेत्र से बाहर ले जाया गया।

विज्ञापन
Meerut: Former Cricketer Praveen Kumar Closes Dairy in Residential Colony After Municipal Notice
क्रिकेटर प्रवीण कुमार की डेयरी बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की संत विहार आवासीय कॉलोनी में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की दूध की डेयरी भी बंद कर दी गई है। नगर निगम की ओर से आबादी क्षेत्र में संचालित डेयरियों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद 23 अगस्त को प्रवीण कुमार ने अपनी डेयरी बंद कर पशुओं को आबादी क्षेत्र से बाहर ले गए।

विज्ञापन


कॉलोनी में कई डेयरियां थीं
संत विहार आवासीय कॉलोनी में प्रवीण कुमार की डेयरी के अलावा आसपास कई अन्य डेयरियां भी संचालित हो रही थीं। कॉलोनीवासियों ने कुछ दिन पहले गली में जलभराव और नालियां चोक होने की शिकायत नगर निगम से की थी। इसके बाद आबादी क्षेत्र में संचालित डेयरियों को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भारत के पहले समर्पित यूएवी-ड्रोन रनवे का 900 एकड़ में होगा निर्माण, 371.15 करोड़ का टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने दिया था नोटिस
नगर निगम ने शासन के आदेश के बाद आबादी क्षेत्र से डेयरियां हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। इसमें प्रवीण कुमार समेत सभी डेयरी संचालकों को डेयरी बंद करने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम की ओर से आवासीय क्षेत्र में पशु रखने से होने वाली समस्याओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

23 अगस्त को डेयरी बंद कर पशु बाहर ले गए
नोटिस मिलने के बाद 23 अगस्त को प्रवीण कुमार ने संत विहार की आवासीय कॉलोनी में संचालित अपनी डेयरी बंद कर दी। इसके बाद पशुओं को आबादी क्षेत्र से बाहर ले जाया गया। अब कॉलोनी में उनकी डेयरी संचालित नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed