फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: पीएफआई फंडिंग मामले में जल्द खुलेंगे बड़े राज, आठ लोगों को रिमांड पर लेने की तैयारी

Sat, 01 Feb 2020 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Feb 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
CAA: preparations to take eight people on remand PFI funding case
Meerut Violence, car - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के विरोध में हिंसा कराने के लिए पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने मेरठ सहित कई जिलों में फंडिंग की थी। परतें खुलने के बाद मेरठ पुलिस ने पीएफआई से जुड़े आठ लोगों को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी।



पुलिस ने बैंकों से भी संदिग्ध खातों की जानकारी मांगी है वहीं कई लोगों को चिन्हित कर उनके मोबाइल की सीडीआर निकालनी शुरू कर दी है। आगे देखें आखिर कैसे हिंसा के लिए बाहर से भी युवकों को बुलाया गया था: -

CAA: preparations to take eight people on remand PFI funding case
Meerut Violence, bike - फोटो : अमर उजाला

20 दिसंबर 2019 को देश भर में हिंसा कराने के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने लोगों को पहले से मानसिक रूप से तैयार किया था। पुलिस के मुताबिक मेरठ में 12 लोगों के अकाउंटों में पीएफआई ने पैसा डाला था, जिसमें से चार अकाउंटों में तीन करोड़ रुपये आने की बात कहीं गई। इसको लेकर पुलिस ने बैंकों को नोटिस भेजकर संदिग्ध अकाउंटों की जानकारी मांगी है।  

CAA: preparations to take eight people on remand PFI funding case
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पुलिस ने पीएफआई से जुडे़ चार लोग मुईद, नूर हसन, जावेद और अमजद को जेल भेजा था। पुलिस जांच में चार और आरोपी अनस, अनीस उर्फ खलीफा, मौलाना राशिद और जुबैर का नाम सामने आया। इनको भी पुलिस जेल भेज चुकी है। अब पुलिस इन आठ आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। उनसे पूछताछ के बाद ही यह राज खुलेगा कि पैसा किस किस को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA: preparations to take eight people on remand PFI funding case
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल की सीडीआर निकाली 
पुलिस हिंसा में कई लोगों को चिंह्नित कर सकती है, इसकी जानकारी उनको थी। इसको लेकर कई जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार लोगों ने अपने फोन बंद कर लिये थे। पुलिस ने अब उन लोगों के मोबाइल की सीडीआर निकालनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
CAA: preparations to take eight people on remand PFI funding case
divider on road - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से आए थे 20 युवक 
पुलिस की जांच में सामने आया कि हिंसा करने के लिये दिल्ली से 20 युवकों को लिसाड़ीगेट में भेजा गया था। पुलिस पर पथराव व गोलियां चलाकर उक्त युवक मेरठ से फरार हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed