फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ की लूट कर चुका है कुख्यात नायडू, अब मेरठ के लिए थी ये बड़ी साजिश

Sat, 01 Feb 2020 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Feb 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
firing in two sides of Delhi criminals in Meerut, one shot dead in dispute
shakti naydu criminal - फोटो : अमर उजाला

हाई प्रोफाइल लोगों से लूट करने वाला दिल्ली का बदमाश शक्ति नायडू शातिर अपराधी है। वह अब तक कई राज्यों में वारदात कर चुका है। अब उसका टारगेट उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला बन चुका था। इसके लिए इंस्पेक्टर ललित मोहन उसके रास्ते का रोड़ा बन रहा था।



इसके लिए उसने एक खौफनाक साजिश रची और एसीपी की हत्या करने की योजना बना डाली। हालांकि आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ। साथी बदमाशों द्वारा एसीपी की हत्या करने से इनकार करने पर उसने चाचा भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें भतीजे की मौत हो गई। आगे देखें आखिर किस मकसद से वह करना चाहता था इंस्पेक्टर की हत्या: -

firing in two sides of Delhi criminals in Meerut, one shot dead in dispute
tilak raj criminal - फोटो : अमर उजाला

बदमाश शक्ति नायडू ने दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी और मेरठ के इंस्पेक्टर विपिन कुमार की हत्या करने की प्लानिंग की थी। इंस्पेक्टर की हत्या करके वह मेरठ मं अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहता था। लेकिन हनी की हत्या से उसकी पोल खुल गई। इसकी जानकारी पर मेरठ और दिल्ली पुलिस में खलबली मच गई। तिलकराज और ऋतुराज से पूछताछ करने दिल्ली पुलिस भी पहुंची। 


 
firing in two sides of Delhi criminals in Meerut, one shot dead in dispute
car of criminal - फोटो : अमर उजाला

राज कुंदरा से की थी लूट 
शक्ति नायडू ने तिलकराज, हनी समेत 14 बदमाशों के साथ मिलकर 28 जनवरी 2014 को दिल्ली में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ की लूट की थी। मामले में दिल्ली की स्पेशल सेल ने शक्ति नायडू, तिलकराज व हनी को गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन ने शक्ति पर मकोका की कार्रवाई कराई थी। इसके चलते वह एसीपी की हत्या करना चाहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
firing in two sides of Delhi criminals in Meerut, one shot dead in dispute
car of criminal - फोटो : अमर उजाला

शक्ति दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। एक साल पहले वह पैरोल पर आया और लापता हो गया। शक्ति नायडू ने तिलकराज व हनी समेत पुराने साथियों से संपर्क किया। इसके बाद फिर से लूटपाट शुरू कर दी। शक्ति ने एसीपी की हत्या के लिए गिरोह को बढ़ाना शुरू कर दिया। इसी के चलते मेरठ के इंस्पेक्टर की हत्या का ऑफर उसने स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, शक्ति ने हनी और तिलकराज को इंस्पेक्टर की हत्या करने की जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
firing in two sides of Delhi criminals in Meerut, one shot dead in dispute
एसएसपी अजय साहनी

सिपाही से है शक्ति की दोस्ती 
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में दोनों आरोपियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने शक्ति नायडू की दोस्ती है। जो उसके लिए हथियार और सेटिंग से सरेंडर की प्लानिंग करता है। सिपाही का नाम आरोपियों ने बताया। दिल्ली पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। अपराधी शक्ति नायडू के पास कई अत्याधुनिक हथियार हैं। तिलकराज, हनी को भी उसने पिस्टल दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed