फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोपनीय रखी गई सुमित के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट, परिजन बोले- पुलिस की गोली से हुई हत्या

Tue, 04 Dec 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Dec 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr violence, Sumit's post mortem in Meerut District Hospital, reports kept confidential
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए सुमित के शव का मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। पीएम रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर सुमित के परिजनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वालों ने ही सुमित की गोली मारकर हत्या कर डाली, सुमित अपने दोस्त को बस स्टैंड तक छोड़ने गया था। उसी वक्त उसे गोली मारी गई, परिजनों ने सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग करते हुए दोषी पुलिसवालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Bulandshahr violence, Sumit's post mortem in Meerut District Hospital, reports kept confidential
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं पीएम होने के बाद सुमित के शव को बुलन्दशहर भेज दिया गया। इस दौरान एसपी सिटी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि सुमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Bulandshahr violence, Sumit's post mortem in Meerut District Hospital, reports kept confidential
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि सुमित की मौत प्रथम दृष्टया गोली लगने की वजह से ही हुई है। ऐसा प्रतीत हुआ है। गोली सरकारी हथियार से चली या फिर किसी दंगाई ने चलाई ये सब जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr violence, Sumit's post mortem in Meerut District Hospital, reports kept confidential
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि सोमवार शाम को सुमित को बुलन्दशहर से मेरठ जिला अस्पताल भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। सुमित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bulandshahr violence, Sumit's post mortem in Meerut District Hospital, reports kept confidential
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन सुमित का शव लेकर बुलंदशहर रवाना हो गए। परिजनों का कहना है कि हमारे बेटे का कोई कसूर नहीं था। हमे इंसाफ चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed