{"_id":"5c064e88bdec2241a26d9bdf","slug":"meerut-sumit-kumar-died-in-bulandshahr-violence-and-he-wanted-to-be-a-soldier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बवाल में चकनाचूर हुआ सुमित का सपना, करना चाहता था देश की सेवा, रह गया जिंदगी भर का गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बवाल में चकनाचूर हुआ सुमित का सपना, करना चाहता था देश की सेवा, रह गया जिंदगी भर का गम
Tue, 04 Dec 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 04 Dec 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सुमित कुमार फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुलंदशहर बवाल में गोली का शिकार हुए सुमित का सपना चकनाचूर हो गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह यूपी पुलिस में सिपाही बनना चाहता था और उसके लिए तैयारी भी कर रहा था। सुमित की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उसकी बहन का कहना है कि वह घर में सबसे छोटा था और सभी का लाडला था।
2 of 7
मृतक सुमित की बहन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस चौकी पर हुए बवाल में सुमित जान गांव बैठा। परिजन और पुलिस सुमित को आनन फानन में बुलंदशहर से मेरठ के आनंद अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, बड़ी बहन बबली अस्पताल के गेट पर ही बेहोश हो गई, परिजनों ने किसी तरह बहन को संभाला।
3 of 7
बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
स्याना थाना क्षेत्र के चिंगरावठी निवासी सुमित कुमार दलाल (19) पुत्र अमरजीत चौधरी अमर सिंह डिग्री कॉलेज लखावटी से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। युवक ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा भी दी थी, जिसका रिजल्ट अभी आना है। साथ ही अन्य परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार(इनसेट में)
- फोटो : अमर उजाला/फेसबुक
सोमवार दोपहर को सुमित का एक दोस्त अरविंद घर पर शादी का कार्ड देने के लिए आया हुआ था। चाय पीने के बाद उसका दोस्त बोला कि वह उसे रास्ते में छोड़ आए तो सुमित उसे बाइक पर लेकर गया था। चिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने बस स्टॉप पर छोड़ने चला गया। थोड़ी ही देर बाद उसके गोली लगने की सूचना परिजनों को मिली।
विज्ञापन
5 of 7
बुलंदशहर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
आंखों में थे आंसू
आंखों में आंसू, कांपते होंठ और चेहरे पर भाई की मौत के गम की असहनीय पीड़ा। आनंद अस्पताल के बाहर बैठी बड़ी बहन बबली छोटे भाई सुमित की मौत के बाद बिलख रही थी। बबली का कहना था कि उनका तो सब कुछ चला गया, सुमित चार बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। सुमित का बड़ा भाई विनीत आईपी कॉलेज बुलंदशहर से बीए फाइनल कर रहा है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। सुमित के पिता अमरजीत किसान हैं। परिवार चाहता था कि सुमित सिपाही बने और देश की सेवा करे, साथ ही परिवार की जिम्मेदारी में पिता का हाथ बटाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।