फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोरी की हत्या: भाई ने गला दबाया, बहन ने तड़पकर दम तोड़ा, किसी ने न जुटाई बचाने की हिम्मत, तमाशबीन बनी भीड़

Thu, 08 Aug 2024 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Aug 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
Brother strangled his sister, teenager died in agony, no one had the courage to save her
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

आजादी की लड़ाई में मेरठ की धरती पर हमारे पूर्वज अंग्रेजों की गोलियों के सामने सीना तानकर डटे रहे। इसलिए मेरठ की धरती क्रांतिधरा कहलाई। कुछ दिन बाद हम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे पर दुखद है कि बुधवार को नंगलाशेखू गांव में बीच सड़क पर आरोपी बड़े भाई हसीन ने अपनी 17 साल की बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते रहे और कुछ वहां से मुंह छिपाकर निकल गए। किसी ने भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं की।  



पुलिस के आने तक 20 मिनट शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। सरेआम हुई इस हैवानियत का लाइव वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान है। वीडियो में आसपास लोगों की भीड़ नजर आ रही है, हत्यारोपी सड़क पर बहन का बेरहमी से गला घोट रहा है। किशोरी छटपटाते हुए नजर आ रही है।

Brother strangled his sister, teenager died in agony, no one had the courage to save her
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस हिरासत में हसीन ने बताया कि बहन का अनुसूचित बिरादरी के युवक से प्रेम-प्रसंग था। दो बार युवक के साथ वह जा चुकी थी। इस बात से गांव में पूरे परिवार की बदनामी हो रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बुधवार सुबह जब किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही तो बड़े भाई हसीन ने पीटना शुरू कर दिया। किशोरी का हाथ ड्रेसिंग टेबल पर शीशे में लगने से उसके हाथ से खून बहने लगा। वो चिल्लाते हुए बाहर भागी। किशोरी सड़क पर बचाओ-बचाओ का शोर मचा रही थी। 

लोगों की भीड़ सड़क पर आ गए। महिलाएं-बच्चे घरों से बाहर आ गए। इसी बीच पीछे से आए हसीन ने बहन को पकड़ लिया। बीच सड़क पिटाई की और गला दबा दिया। बहन की हत्या करने के बाद हसीन यह कहते हुए घर की तरफ चला गया कि पूरे परिवार की इज्जत खराब कर रही थी। गांव के लोग दबी जुबान से बस इतना ही कह रहे थे  किशोरी ने पूरे गांव में परिवार की बदनामी कर रखी थी। मजबूर होकर भाई ने मार दिया।

Brother strangled his sister, teenager died in agony, no one had the courage to save her
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दस वर्ष पहले परिवार में हुई थी युवती की संदिग्ध हालात में मौत
गांव में चर्चा रही कि दस साल पहले परिवार में एक युवती भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। गांव वालों का कहना था कि चर्चा थी कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या हुई, लेकिन परिवार में ही पूरा मामला दब गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother strangled his sister, teenager died in agony, no one had the courage to save her
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

घर में बैठा था हत्यारोपी
घटनास्थल से 100 कदम दूर की दूरी पर ही किशोरी का घर था। पुलिस घर पहुंची तो हत्यारोपी हसीन वहां बैठा हुआ मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

दम घुटने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण दम घुटना आया है। पुलिस की मौजूदगी में देर शाम शव का दफीना कर दिया गया।

विज्ञापन
Brother strangled his sister, teenager died in agony, no one had the courage to save her
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के आसपास लगे हैं चार सीसीटीवी कैमरे
घटनास्थल के आसपास चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसमें से तीन ग्राम पंचायत के हैं। एक गेट के बाहर लगा था। पुलिस ने सभी कैमरों के डीवीआर कब्जे में ले लिए। सीसीटीवी में भाई की दरिंदगी की इंतहा नजर आ रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed