फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार करने की मिली खौफनाक सजा, भाई और जीजा ने युवती को बहाने से बुलाया, फिर किया विश्वासघात

Tue, 18 Aug 2020 06:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
brother attacked on her sister by blade in meerut with his brother in law, injured
घायल मिली युवती - फोटो : amar ujala

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के खादर में हापुड़ निवासी एक युवती के सगे भाई और जीजा ने मिलकर सरेराह हत्या का प्रयास किया। युवती का गुनाह केवल इतना था कि उसे एक युवक से मोहब्बत हो गई थी।


परिवार को ये बात इस कदर नागवार गुजरी कि भाई ने जीजा के साथ मिलकर बहन की हत्या का प्लान बना डाला। आगे पढ़ें आखिर कैसे जीजा और साले पहले युवती को धोखे से अपने साथ लेकर आए और फिर उसे दी खौफनाक सजा:-


 
brother attacked on her sister by blade in meerut with his brother in law, injured
घायल मिली युवती - फोटो : amar ujala

किठौर के खादर इलाके में महमूदपुर गढ़ी के जंगल में गंगनहर के पास एक युवती को उसके भाई और जीजा ने जान से मारने का प्रयास किया। धारदार हथियार से युवती पर हमला किया गया। उसको गंगनहर में फेंकने की कोशिश की गई। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 


 
brother attacked on her sister by blade in meerut with his brother in law, injured
एसपी देहात अविनाश पांडेय - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार हापुड़ की रहने वाली एक युवती का जिला निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती अपनी बुआ के यहां परीक्षितगढ़ में रह रही थी। सोमवार को युवती का भाई और जीजा परीक्षितगढ़ पहुंचे। जीजा व साले युवती को बाइक पर हापुड़ जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। लेकिन युवती को इस बात का शायद ही अंदाजा था कि जिन पर भरोसा कर वह साथ जा रही है वही उसकी जान के दुश्मन बन जाएंगे।

जीजा साले उक्त युवती की हत्या करना चाहते थे। किठौर थाना क्षेत्र में पहुंचने के बाद वे उसे महमूदपुर गढ़ी के जंगल में उसे गंगनहर के पास ले गए। आरोप है कि जीजा साले ने युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती ने खतरा भांपते हुए शोर मचा दिया। इस पर आसपास लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
brother attacked on her sister by blade in meerut with his brother in law, injured
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

भीड़ को अपनी ओर आता देख जीजा साले युवती को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची किठौर पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवती में अपने भाई और जीजा के खिलाफ बयान दिए। उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
brother attacked on her sister by blade in meerut with his brother in law, injured
accused - फोटो : amar ujala

सीओ किठौर देवेश सिंह के अनुसार युवती ने अपने बयान में अपने जीजा और भाई पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। युवती हापुड़ की रहने वाली है। जहां पर एक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चलना बताया है। पुलिस ने आरोपी भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती का मेडिकल में उपचार किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed