फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकल गलती हो गई..., होटल में छापा पड़ते ही गिड़गिड़ाने लगीं युवतियां, शादी से पहले मिलना पड़ा भारी

Mon, 26 Aug 2019 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
brothel racket exposed in Meerut, college girls requested to leave them after police raid
होटल से पकड़ी गई युवतियों को लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के होटल ऑसम में एएचटीयू और लालकुर्ती पुलिस की छापामारी के बाद कई खुलासे हुए। यहां तक कि होटल मालिक पर उसके होटल की ही एक महिला कर्मचारी ने पूर्व में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकी।



वहीं रविवार को पुलिस द्वारा होटल ऑसम में जैसे ही छापा मारा गया तो पुलिस को देखकर होटल के कमरों में मौजूद युवक युवतियां पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। आगे तस्वीरों में देखें कैसे पुलिस ने किया इस बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: -

brothel racket exposed in Meerut, college girls requested to leave them after police raid
होटल से पकड़ी गई युवतियों को लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

छापामारी में जैसे-जैसे कमरे खुलते गए, हड़कंप मचता गया। पुलिस टीम को देख कमरों में मौजूद जोड़े मुंह छिपाने लगे। कुछ लड़कियां तो रोने लगीं। इसी दौरान एक युवती ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि ...अंकल गलती हो गई, अब दोबारा यहां कभी नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट का भंडाफोड, बिना आईडी ऑनलाइन होती थी बुकिंग, छह कमरों में ठहरे थे बैडमिंटन खिलाड़ी 

brothel racket exposed in Meerut, college girls requested to leave them after police raid
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कई युवतियों को महिला पुलिसकर्मियों ने होटल के कमरे में एक तरफ बैठा दिया। वहीं आनन-फानन में सभी युवक-युवतियों ने अपने चेहरे ढके। कुछ युवकों ने कपड़ा न होने के कारण हेलमेट से ही अपना चेहरा ढक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brothel racket exposed in Meerut, college girls requested to leave them after police raid
होटल से पकड़ी गई युवतियों को लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शादी से पहले मिलना पड़ा भारी
ऑसम होटल में छापेमारी के दौरान तीन कमरों में ऐसे भी जोड़े मिले, जिनकी कुछ समय बाद ही शादी होनी थी। रिंग सेरेमनी हो चुकी थी। ऐसे ही एक जोड़े में शामिल युवक ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है। मैडम का जन्मदिन था। इसलिए वह उन्हें खुद खरीदारी कराने के लिए आ गया।

होटल में कुछ देर रुककर वह बाजार शॉपिंग करने पहुंचे। शॉपिंग करने के बाद वापस होटल आये ही थे कि पुलिस ने छापा मार दिया। बाद में इन लोगों ने अपने परिजनों से पुलिस की बात कराई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। 

विज्ञापन
brothel racket exposed in Meerut, college girls requested to leave them after police raid
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्व में जेल जा चुका है होटल मालिक
होटल ऑसम के मालिक उमेश का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में वह पल्लवपुरम थाने से दुष्कर्म के आरोप में जेल रहकर आ चुका है।

बताया जाता है कि उसी के होटल में काम करने वाली एक महिला ने उमेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी थी। काफी समय तक उमेश गर्ग पुलिस पकड़ से दूर रहा। बाद में पुलिस ने उसे आबूलेन से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed