फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: लुटेरी दुल्हन साथी संग गिरफ्तार, शादी के चार दिन बाद ही लूटकर हो जाती थी फरार, ऐसे बनाती थी शिकार

Tue, 20 Sep 2022 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Sep 2022 05:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को उसके पार्टन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरी दुल्हन विवाह के चार दिन बाद ही सामान व जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इनके गिरोह में कई सदस्य शामिल बताए गए हैं।

विज्ञापन
bride arrested with partner in saharanpur, abscond with cash jewelery only after four days of marriage
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो शादी के चार दिन बाद ही पति के घर से पैसा और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं, इस गिरोह के सदस्य पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर भी लोगों से पैसा वसूलते थे। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में कई आरोपी शामिल हैं। पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है। 



एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना चिलकाना के गांव पंचकुआ निवासी प्रवीण ने गीता उर्फ सलोनी निवासी मोहल्ला टांडा जिला उधमसिंह नगर, अशफाक, नाजमा, संजय निवासी गांव पदार्था थाना पथरी, कंवर सिंह, राजकुमार निवासी कुंजा बहादुरपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मंगलवार को लुटेरी दुल्हन अपने साथी के साथ हत्थे चढ़ गई। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची जहां उनसे पूछताछ की गई। आगे पढ़ें कैसे साजिश रचकर युवाओं को फंसाती और फिर शादी के चार दिन बाद ही सामान व जेवरात लूटकर फरार हो जाती थी सलोनी।

bride arrested with partner in saharanpur, abscond with cash jewelery only after four days of marriage
लुटेरी दुल्हन का साथी - फोटो : अमर उजाला

प्रवीण ने बताया था कि आरोपियों ने षड़यंत्र के तहत फर्जी आधार कार्ड, फर्जी नाम व पता बताकर और तीन लाख रुपये लेकर गीता उर्फ सलोनी से विवाह कराया था। इसके बाद आरोपियों झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसो की मांग की थी।


 
bride arrested with partner in saharanpur, abscond with cash jewelery only after four days of marriage
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया कि गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया, जिसमें गीता उर्फ सलोनी व अशफाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गांवों ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जिनके परिवार में कोई युवक या व्यक्ति शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
bride arrested with partner in saharanpur, abscond with cash jewelery only after four days of marriage
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

ऐसे लोगों को विश्वास में लेकर गीता की शादी करा देते थे। इसके चार दिन बाद ही गीता घर से पैसा व जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं, दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस कार्रवाई डर दिखाकर पैसा वसूलते थे। गीता इसी तरह अब तक चार शादी कर चुकी है।

विज्ञापन
bride arrested with partner in saharanpur, abscond with cash jewelery only after four days of marriage
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

ऐसे होती थी फरार
गीता शादी के तीन-चार दिन बाद पति से कहती थी कि उसकी मां की तबियत खराब है। इसलिए मां से मिलने जाना है। अगर परिवार का कोई सदस्य साथ चलता था तो आरोपी रास्ते में उसे चाय में नशे की दवाई डालकर पिला देते थे। इसके बाद गीता और उसके साथी पैसा व जेवरात लेकर फरार हो जाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed