फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब यूपी के इस गांव में उतरे थे फिल्मी दुनिया के सितारे, फिल्म सिटी से कलाकारों को बड़ी उम्मीद

Thu, 24 Sep 2020 06:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars came to Johdi village for shoot of saand ki aankh movie last year
जौहड़ी गांव में हुई थी सांड की आंख की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी पश्चिमी यूपी के कलाकारों के लिए उम्मीद की नई रोशनी है। बागपत जिले के कलाकारों ने मुंबई तक धाक जमाई है। फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग के लिए मुंबई के सितारे जिले के जौहड़ी गांव में पहुंचे थे।

Bollywood stars came to Johdi village for shoot of saand ki aankh movie last year
शूटर दादी के साथ फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की सांड़ की आंख की शूटिंग पिछले साल 11 फरवरी से जौहड़ी में हुई थी। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग देखने के लिए युवाओं का जोश देखते ही बनता था। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर शूटिंग के दौरान गांव में ही रही थी।

Bollywood stars came to Johdi village for shoot of saand ki aankh movie last year
सांड की आंख की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक तुषार हीरा नंदानी के अलावा अभिनेता प्रकाश झा भी गांव पहुंचे थे। शूटर दादी चंद्रो तोमर का कहना है कि फिल्म सिटी बनने से नई पीढ़ी को लाभ होगा। युवाओं को मुंबई के अलावा दूसरा विकल्प भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood stars came to Johdi village for shoot of saand ki aankh movie last year
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में चमकीं म्हारी छोरियां
बॉलीवुड में जिले की बेटियों ने अपनी धाक जमाई है। अभिनेत्री महिमा चौधरी जिले के ककड़ीपुर गांव की रहने वाली हैं। परदेस, धड़कन जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया। युविका चौधरी बड़ौत की रहने वाली है। फिल्म ओम शांति ओम से पहचान बनाने वाली युविका ने दो साल पहले प्रिंस नरूला से शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Bollywood stars came to Johdi village for shoot of saand ki aankh movie last year
मनीष मलिक - फोटो : अमर उजाला

कैमरे ने दिलाई पहचान
बालैनी क्षेत्र के पुरा गांव निवासी किसान महावीर सिंह ठेकेदार के बेटे मनीष मलिक ने साल 2008 में मुंबई की राह पकड़ी। टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’, ‘गठबंधन’, और ‘ये हैं चाहतें’ को लंबे समय तक उन्होंने शूट किया है। सावधान इंडिया के शो में वह अपने कैमरे का कमाल दिखा चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed