फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटर दादी पर बन रही फिल्म 'वुमनियां' का अब रखा गया ये रोचक नाम, बागपत पहुंची स्टारकास्ट

Sat, 09 Feb 2019 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Feb 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Bollywood film on shooter dadi baghpat anurag kashyap changed a interesting name after Womania
शूटर दादी के साथ फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, तुषार हीरानंदानी व एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू
यूपी की मशहूर शूटर दादी पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक सहित फिल्म की दोनों मुख्य अभिनेत्रियों ने भी  अपनी उपस्थिति शूटिंग स्थल पर दर्ज करा दी है। इसी बीच फिल्म के नाम बदलने की भी घोषणा निर्देशक अनुराग कश्यप ने कर दी है। आगे जानें क्या होगा इस फिल्म का नया नाम:-


 
Bollywood film on shooter dadi baghpat anurag kashyap changed a interesting name after Womania
तापसी पन्नू
मस्ती, नक्शा, अतिथि तुम कब जाओगे, फालतू, डबल धमाल, मैं तेरा हीरो, एक विलेन, हॉफ गर्ल फ्रेंड और टोटल धमाल जैसी फिल्में लिख चुके तुषार हीरानंदानी अनुराग कश्यप के साथ मिलकर शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के जीवन संघर्ष पर फिल्म बना रहे हैं। अभी तक कहा जारहा था कि इस फिल्म का नाम वुमनिया रखा जाएगा लेकिन अब इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है।

 
Bollywood film on shooter dadi baghpat anurag kashyap changed a interesting name after Womania
prakash jha
दादी के जेठ की भूमिका में होंगे प्रकाश झा
शूटर दादी के जेठ चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निदेशक प्रकाश झा नजर आएंगे। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कामयाब फिल्म बना चुके अनुराग कश्यप की देखरेख में बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं जल्द ही प्रकाश झा भी शूटिंग के लिए बागपत के जोहड़ी पहुंचेंगे। गौरतलब है कि चौधरी अटल सिंह दादी के परिवार में सबसे बड़े हैं, फिल्म में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood film on shooter dadi baghpat anurag kashyap changed a interesting name after Womania
भूमि पेडनेकर
तुषार हीरानंदानी होंगे निर्देशक
फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी होंगे। फैंटम फिल्म के बैनर तले अनुराग कश्यप की देखरेख में बन रही इस फिल्म को लेखक तुषार डायरेक्टर करेंगे। निर्देशक की भूमिका में यह उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह हाउस फुल दो, ग्रांड मस्ती, एक विलेन जैसी फिल्में लिख चुके हैं। 

 
विज्ञापन
Bollywood film on shooter dadi baghpat anurag kashyap changed a interesting name after Womania
Bhumi Pednekar
कैसी होगी ये फिल्म में 
घर और खेत के कार्यों में व्यस्त रहने वाली दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के शूटिंग रेंज तक पहुंचने, परिवार और गांव में विरोध और बेटियों के लिए प्रेरणा बनने की कहानी दर्शाई जाएगी। फिलहाल फिल्म का नाम पहले वुमनियां रखा गया था लेकिन अब इसे बदलकर सांड की आंख रख दिया गया है। हालांकि ये नाम सुनने में काफी रोचक है लेकिन फिल्म पर कितना शूट करेगा ये तो फिल्म देखने के बाद ही मालूम चलेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed